India News (इंडिया न्यूज),Bad Cholesterol: लहसुन हमारी रसोई में एक महत्वपूर्ण सामग्री है, जो न केवल स्वाद के लिए बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अमूल्य है। लहसुन में औषधीय गुण होते हैं और यह कई पुरानी बीमारियों में कारगर है। सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश जैसी बीमारियों को रोकने के लिए लहसुन एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है। सर्दियों में खास तौर पर लहसुन खाने से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है और यह हृदय और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।
कोलेस्ट्रॉल को साफ करने में मददगार
लहसुन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कारगर है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यूरिक एसिड और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए हर सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलियाँ खानी चाहिए। रात को सोने से पहले लहसुन को पानी में भिगोकर सुबह इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है और दिल की सेहत भी बेहतर होती है।
नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल को हटाने में लहसुन काफी मददगार हो सकता है। अगर आप इसे एक्सपर्ट के बताए तरीके से खाएं और इसमें कुछ और चीजें मिला लें तो इसके गुण और बढ़ सकते हैं। एक्सपर्ट से जानिए खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए लहसुन खाने का सही तरीका। यह जानकारी डायटीशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन में मास्टर्स किया है। वह हॉरमोन और गट हेल्थ कोच हैं।
लहसुन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और लिपिड प्रोफाइल को बेहतर बनाने में कारगर है।
यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
लहसुन लीवर में कोलेस्ट्रॉल के उत्पादन को कम करता है।
घी लिपिड प्रोफाइल को बेहतर बनाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल को बढ़ाता है।
जायफल सूजन को भी कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।
लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक होता है। खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के अलावा यह रक्त शर्करा को भी कम करता है।
यह रक्त में ट्राइग्लिसराइड को कम करता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है।
वजन घटाने के लिए फायदेमंद
लहसुन के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण श्वसन तंत्र को बेहतर बनाते हैं। यह गले की खराश और सर्दी के कारण होने वाले बुखार से राहत दिलाने में मददगार है। वजन घटाने के लिए भी लहसुन बहुत उपयोगी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने का काम करता है। सुबह खाली पेट लहसुन और शहद का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है।
लपेट-लपेट कर खाते हैं चावल? ये खतरनाक नुकसान जानकर हिल जाएगा दिमाग! समय रहते हो जाएं सावधान
हड्डियों को बनाए मजबूत
कैल्शियम की कमी हड्डियों की कमजोरी का एक बड़ा कारण है। लहसुन में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। सर्दियों में लहसुन का नियमित सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।