India News (इंडिया न्यूज), Benefits Of Flax Seeds: आजकल की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं की अपना और अपनी सेहत का ध्यान रखा लगभग भूल ही गए हैं। जिस वजह से ज्यादातर लोग बीमार रहने लगे हैं। खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोग अपनी उम्र से पहले ही बूढ़े लगने लगते हैं। शरीर अब बिमारियों का घर बनता जा रहा है। बिमारियों से बचने के लिए लोगों को हेल्थ एक्सपर्ट्स अपना खानपान अच्छी लाइफस्टाइल, प्रॉपर फिजिकल एक्टिविटी करने को कहते आये हैं, लेकिन समय की कमी की वजह से इन चीजों पर ध्यान दे पाना मुश्किल होता है। लेकिन कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके आप कई तरह की बिमारियों से बच सकते हैं, आज हम आपको अलसी के बीजों की मदद से कैसे आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं इसके बारे में बताएंगे।
अलसी से दूर होंगी ये सभी बीमारियां
- अलसी में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
- अलसी में बहुत भारी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिससे पाचन क्रिया सुधरती है यह कब्ज को खत्म करती है और पेट साफ रखने में मददगार होती है।
- यदि आप अलसी के रोजाना सेवन करते हैं तो इससे बॉडी में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) नहीं बनता है और हार्ट अटैक का खतरा नहीं रहता।
- अलसी का सेवन करने से शुगर के मरीजों को फायदा होता है। इसका कारण यह है कि इससे रक्त शर्करा नियंत्रित होता है।
- अलसी में पाया जाने वाला फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है इससे ज्यादा खाने की आदत नहीं लगती है। इससे मोटापा भी कम होता है।
- अलसी का रोजाना सेवन करने से त्वचा निखरती है ये छोटे सी बीज बालों को बढ़ाने में मददगार होते हैं।
- अलसी में पाया जाने वाला लिग्नन नामक एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स को दूर करके कोशिकाओं को सुरक्षा प्रदान करता है।
- अलसी में अधिक मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, इनसे शरीर की सूजन कम करने में मदद मिलती है।
- इसके अलावा अलसी में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जिनसे हड्डियां लोहे की तरह ताकतवर बन जाती हैं।
Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।