India News (इंडिया न्यूज),  Best Ways To Ghee Eating: घी को भारतीय रसोई में ताकत का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इसका लाभ तभी मिलता है जब इसे सही तरीके और मात्रा में खाया जाए। हेल्थलाइन के मुताबिक, एक चम्मच घी में करीब 14 ग्राम फैट होता है, जो शरीर के लिए बेहद जरूरी और फायदेमंद होता है। इसमें सैचुरेटेड, मोनोसैचुरेटेड और पोलिसैचुरेटेड फैटी एसिड के साथ-साथ विटामिन A, E और K भी होते हैं। लेकिन अगर घी का सेवन गलत तरीके से किया जाए तो यह शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

क्या है घी खाने का सही तरीका?

न्यूज18 में छपे एक आर्टिकल के अनुसार क्लीनिकल डायटीशियन डॉ. प्रियंका रोहतगी बताती हैं कि घी में मीडियम चेन फैटी एसिड होते हैं जो पाचन के लिए लाभकारी होते हैं। लेकिन जब घी को जरूरत से ज्यादा गर्म किया जाता है, खासकर 60-70 डिग्री सेल्सियस से ऊपर, तो इसके पोषक गुण नष्ट होने लगते हैं। ज्यादा तापमान पर घी का ऑक्सीडेशन शुरू हो जाता है जिससे फ्री रेडिकल्स बनते हैं। ये फ्री रेडिकल्स शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाकर कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकते हैं। इसीलिए पुराने समय में कच्चे घी को गर्म रोटी पर रखकर या गर्म खाने में डालकर खाया जाता था ताकि वह धीरे-धीरे पिघले और पोषक तत्व बरकरार रहें। आज भी यह तरीका सबसे सुरक्षित और लाभकारी माना जाता है।

क्या खान सर ने किया है लव जिहाद? आखिर क्यों परिवार ने छिपाया दुल्हन का नाम! एक के बाद एक उठ रहे सवाल

दिन में दो चम्मच से घी खाना नुकसानदायक

डॉ. रोहतगी के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में दो चम्मच से अधिक घी नहीं खाना चाहिए। अधिक मात्रा में घी खाने से शरीर में अतिरिक्त वसा जमा हो सकती है, जो मोटापा और हृदय रोग जैसी समस्याओं को जन्म देती है। यदि घी से प्राप्त ऊर्जा शरीर उपयोग नहीं करता तो वह फैट बनकर शरीर में इकट्ठा हो जाती है। इसलिए अगर आप घी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो उसकी मात्रा और उसे खाने का तरीका जरूर समझें। सीमित मात्रा और सही विधि से खाया गया घी शरीर के लिए किसी अमृत से कम नहीं।

‘तू माटी का लाल…’ 18 साल का सूखा हुआ खत्म, RCB की जीत पर खुशी से झूमे सितारे, विराट कोहली का ‘राग रहे अलाप’