India News (इंडिया न्यूज),Black grapes juice: मोटापा कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों को न्योता दे सकता है। इसलिए बढ़ते वजन को समय रहते नियंत्रित करना बेहद जरूरी है। मोटापे से निजात पाने के लिए आप काले अंगूर का जूस पीना शुरू कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि औषधीय गुणों से भरपूर यह जूस आपके वजन घटाने के सफर को आसान बनाने के साथ-साथ आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकता है।
जूस कैसे बनाएं?
इस वेट लॉस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको एक कप काले अंगूर, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस और एक बड़ा चम्मच शहद की जरूरत होगी। सबसे पहले काले अंगूर को अच्छे से धो लें और फिर अंगूर के डंठल अलग कर लें। अंगूर को मिक्सर में डालकर पीसकर चिकना पेस्ट बना लें। इस स्मूदी को एक बर्तन में निकाल लें। अब काले अंगूर का जूस बनाने के लिए आपको इस स्मूदी में नींबू का रस और शहद मिलाना होगा।
मेटाबोलिज्म बढ़ाए
काले अंगूर, नींबू का रस और शहद में पाए जाने वाले सभी पोषक तत्व आपके शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं तो आपको अपने डाइट प्लान में काले अंगूर का जूस शामिल करना चाहिए। आपको महज एक महीने में ही अपने आप सकारात्मक असर दिखने लगेंगे।
आपको मिलेंगे फायदे ही फायदे
काले अंगूर का जूस सही मात्रा में और सही तरीके से पीने से आप कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। काले अंगूर का जूस थकान और कमजोरी की समस्या को दूर करने और आपके शरीर के ऊर्जा स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।