India News (इंडिया न्यूज़), Black Thread Benefits: अकसर आपने देखा होगा कि लोग अपने शरीर के कुछ हिस्सों में काला धागा बांधेते हैं, और अकसर हमारे दिमार में ऐसा सवाल उठता है की ऐसा क्यों करते हैं। तो बता दें कि ऐसी मान्यता है कि काला धागा पहनने से व्यक्ति को बुरी नजर और दोष नहीं लगता है। वैसे ज्योतिष में भी माना जाता है कि अगर आप अमीर बनना चाहते हैं तो काले धागे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कुछ आसान उपाय हैं, जिन्हें करने के बाद आपकी किस्मत भी बदल जाएगी। आज हम आपको बताएंगे की कैसे आप अपने शरीर पर काला धागा बांधकर अपनी बीमारी को जड़ से खत्म कर सकते हैं और अपनी किस्मत भी बदल सकते हैं।

  • काला धागा बांधने के फायदें
  • काला धागा बदल देगा किस्मत

Mpox से लड़ेगी ये पहली वैक्सीन, मिल गई मंजूरी, देखते ही कर देगा खात्मा!

काला धागा बांधने के फायदें

नाभि का खिसकना या धरण आयुर्वेद और प्राकृतिक उपचार पद्धति का एक जरुरी हिस्सा है। नाभि को मानव शरीर का केंद्र माना जाता है। शरीर की बहत्तर हजार नसें नाभि स्थान से जुड़ी होती हैं। अगर नाभि अपने स्थान से खिसक जाए तो शरीर में कई तरह की परेशानियां पैदा हो सकती हैं। कहते हैं कि नाभि को खिसकने से रोकने के लिए पैर के अंगूठे पर काला धागा बांधने से नाभि का बार-बार खिसकना बंद हो जाता है। इस उपाय से भविष्य में आपकी नाभि नहीं खिसकेगी।

सुबह नहीं हो पाता पेट साफ? तो इस खास ड्रिंक का करें सेवन, झट से होगी अंदर की सफाई

काला धागा बदल देगा किस्मत

– किस्मत और पैसों के लिए बाजार से रेशमी या सूती काला धागा लाएं और इस धागे को मंगलवार की शाम को हनुमान मंदिर ले जाएं। इस धागे में नौ छोटी गांठें बांधें। इस धागे पर हनुमान जी के चरणों का सिंदूर लगाएं। इस धागे को अपने घर के मुख्य दरवाजे या तिजोरी पर बांधें। इससे आपके घर में पैसों की आवक बढ़ेगी। ऐसे धागे से आपकी किस्मत जरूर बदलेगी।

– कहा जाता है कि बुरी नजर से बचाने के लिए काली चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जैसे काला तिलक, काला धागा। हर किसी को बुरी नजर से बचाने के लिए उन्हें काला धागा बांधा जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि काला रंग बुरी नजर लगाने वाले व्यक्ति की एकाग्रता को भंग करता है।

– अगर हम अपने हाथ और गले में काला धागा बांधते हैं तो हमें किसी की बुरी नजर नहीं लगेगी और हमारा जीवन सुखी और समृद्ध रहेगा।

– जो लोग हमेशा अपने हाथ और गले में काला धागा पहनते हैं, उनके अंदर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, नकारात्मक ऊर्जा कभी उनके अंदर प्रवेश नहीं करती।

गठिया, जोड़ों के दर्द, लकवा, पथरी 300 से ज्यादा बीमारियों का काल है ये एक पौधा, मिलेगा आराम