India News (इंडिया न्यूज), Blood Pressure: ज़्यादातर लोग तब तक स्वास्थ्य के प्रति गंभीर नहीं होते, जब तक हमें कोई रिपोर्ट न मिल जाए या कोई समस्या नज़र न आए। लेकिन क्या हो अगर कोई बीमारी चुपचाप आपके शरीर को अंदर से खोखला कर रही हो, वो भी बिना किसी शोर-शराबे के? हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी “साइलेंट किलर” बीमारी है, जो बिना लक्षण के भी जानलेवा साबित हो सकती है।
आइए समझते है ब्लड प्रेशर क्या है और यह ख़तरनाक क्यों है?
ब्लड प्रेशर वह दबाव है, जिसके कारण आपका रक्त धमनियों की दीवारों से टकराता है। जब यह दबाव सामान्य से ज़्यादा हो जाता है और लंबे समय तक बना रहता है, तो इसे उच्च रक्तचाप कहा जाता है। इस स्थिति का दिल, किडनी, आंख और दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है। सबसे ख़तरनाक बात यह है कि इस बीमारी के शुरुआती लक्षण अक्सर न के बराबर होते हैं। यानी बहुत ज्यादा पता नहीं चल पाता।
भारत के इस प्लान से पाकिस्तान में छा जाएगा अंधेरा! पानी के बाद अब बिजली को तरसा मुस्लिम देश
आइए जानते है इसके सामान्य लक्षणों के बारे में-
- ब्लड प्रेशर होने पर लगातार सिर होता रहता है।
- थकान या चक्कर आने लगते हैं।
- सीने में भारीपन महसूस होने लगता है।
- सोते समय घबराहट या सांस फूलने लगती है।
- हाई बीपी का खतरा किसे ज्यादा है?
- 40 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को इसका खतरा है।
- धूम्रपान और शराब का सेवन करने वाले लोगों को यह समस्या होती है।
- मोटापे या अनियमित खान-पान की वजह से भी ऐसा होता है।
हरियाणा में बैठा था हाफिज सईद का आदमी, जब लगा हत्थे तो खोलकर रख दी पाकिस्तान की अगली साजिश की पोल
जानें ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कैसे करें ?
- नमक का सेवन कम करें, ज्यादा नमक सीधे ब्लड प्रेशर बढ़ाता है।
- रोजाना 30 मिनट टहलें, एक्सरसाइज से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
- तनाव कम करें, ध्यान, योग और गहरी सांस लेना फायदेमंद है।
- फल और सब्जियां खाएं, पोटैशियम और फाइबर से भरपूर डाइट मदद करती है।
बता दे कि, यह बीमारी जितनी चुपचाप आती है, उतनी ही गंभीर समस्याएं भी पीछे छोड़ जाती है। समय पर सचेत रहना, नियमित जांच करवाना और जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव करना ही ऐसी चीजें हैं जो आपको और आपके परिवार को इस खतरनाक खतरे से बचा सकती हैं।
भारत ने इस मुस्लिम देश को दिया 821 करोड़ का झटका, व्यापारी हुए परेशान