India News (इंडिया न्यूज),  Bone Pain Relief: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और असंतुलित खानपान ने हड्डियों को कमजोर बना दिया है। गिरने पर हेयरलाइन फ्रैक्चर होना आम बात हो गई है, और घुटनों व रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो राहत की खबर है! बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा पौधा खोजा है जो हड्डी के दर्द को मिनटों में दूर कर सकता है।

दिखने में भी हड्डी जैसा है पौधा

यह चमत्कारी पौधा सबसे ज्यादा झारखंड की राजधानी रांची के जंगलों में पाया जाता है और इसे ‘हड्डजोड़’ के नाम से जाना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि यह पौधा दिखने में भी हड्डी जैसा लगता है और इसकी लता नागिन जैसी लंबी होती है, इसलिए इसे स्थानीय लोग ‘नागिन पौधा’ भी कहते हैं।

इस पौधे को घर में लगाते ही होने लगेगी धन की बारिश

कैसे करता है काम?

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इस पौधे का पेस्ट बनाकर दर्द वाली जगह पर लगाने से तुरंत आराम मिलता है। हड्डियों या जोड़ों में दर्द होने पर इसका लेप लगाकर कपड़ा बांधने से महज एक घंटे में दर्द गायब हो सकता है। अगर इसे नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए तो वर्षों पुराना दर्द भी खत्म हो सकता है।

घर में भी उगा सकते हैं यह औषधीय पौधा

हड्डजोड़ पौधे को घर में भी आसानी से उगाया जा सकता है। यह बेलनुमा पौधा अधिक पानी की जरूरत के बिना भी बढ़ सकता है। रांची की मिट्टी का पीएच स्तर इसके लिए उपयुक्त है। इसे उगाने के लिए बस जड़ों की सही देखभाल करनी होगी और समय-समय पर खाद, इंसेक्टिसाइड और पेस्टिसाइड डालने की जरूरत होगी। अगर आप दर्दनिवारक दवाओं पर निर्भर हैं, तो इस प्राकृतिक उपाय को आजमाकर देख सकते हैं। यह पौधा न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि बिना किसी साइड इफेक्ट के राहत देने में भी कारगर साबित हो सकता है।

सबसे ज्यादा कैंसर का खतरा बढ़ाने वाली इन चीजों का धड़ल्ले से यूज़ करते है भारतीय, जानते है इसका परिणाम लेकिन फिर भी क्यों…?

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।