India News (इंडिया न्यूज), Cancer From Idli: इडली खाने के शौक रखने वालों सावधान हो जाइए क्योंकि आपकी इडली प्लास्टिक की हो सकती है। और प्लास्टिक में बनी इडली खाने से आपके शरीर में टॉक्सिन की मात्रा बढ़ने का खतरा होगा। इसे खाने से आपको पेट से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। इसके अलावा इससे हॉर्मोनल समस्याएं होने का खतरा भी रहता है। इतना ही नहीं, कैंसर का भी खतरा रहता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इडली से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा हो सकता है। खाद्य विभाग की जांच में पाया गया है कि बेंगलुरु के कई इलाकों में अब इडली बनाने के लिए पारंपरिक सूती कपड़े की जगह प्लास्टिक शीट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इडली बनाते समय यह प्लास्टिक गर्मी के संपर्क में आता है और जहरीले रसायन छोड़ता है, जो शरीर में पहुंचकर धीरे-धीरे गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है।
35 से ज्यादा सैंपल सेहत के लिए खतरनाक
जांच में पाया गया कि इनमें से 35 से ज्यादा सैंपल सेहत के लिए खतरनाक हैं। 100 से ज्यादा सैंपल की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अगर रिपोर्ट में और चौंकाने वाले तथ्य सामने आए तो आने वाले समय में इडली बनाने के नियमों में भी बदलाव हो सकता है।
1 मार्च से UP में बदल जाएंगे ये नियम, राशन कार्ड पर पड़ेगा बड़ा असर; 4 लाख कर्मचारियों पर गिरेगी गाज
इडली में लगा रहे ब्लीचिंग पाउडर
इस जांच में यह भी पाया गया कि कुछ दुकानदार और होटल इडली के लिए घटिया चावल और उड़द दाल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इडली को ज्यादा सफेद और आकर्षक दिखाने के लिए इसमें ब्लीचिंग पाउडर, सिंथेटिक रंग और केमिकल मिलाए जा रहे हैं, जो खाने-पीने की चीजों में नहीं होने चाहिए। ये हानिकारक तत्व शरीर में पहुंचकर स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं।
हो सकती हैं गंभीर समास्याएं
विशेषज्ञों का कहना है कि प्लास्टिक में बनी इडली से शरीर में टॉक्सिन्स का खतरा बढ़ जाता है। इससे पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। इससे हॉरमोनल समस्याएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं, कैंसर का भी खतरा रहता है। इडली बनाने में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक में बिस्फेनॉल ए (बीपीए) जैसे केमिकल होते हैं, जो कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं। इसी तरह अगर प्लास्टिक में थैलेट्स हैं, तो यह ज्यादा खतरनाक है। ये केमिकल कैंसर पैदा करने वाले होते हैं। इन केमिकल के संपर्क में आने से कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। इडली को प्लास्टिक में रखने पर यह खतरा और भी बढ़ जाता है।