India News (इंडिया न्यूज),Cervical Pain:खराब जीवनशैली, लंबे समय तक बैठे रहना, गलत मुद्रा में बैठना, ऐसे सभी कारक सर्वाइकल दर्द के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। क्या आप भी अक्सर सर्वाइकल दर्द से परेशान रहते हैं? अगर हां, तो आपको भी कुछ व्यायामों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। इस तरह के व्यायाम आपके सर्वाइकल दर्द से निजात दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

शोल्डर रोलिंग एक्सरसाइज

सर्वाइकल दर्द को कम करने के लिए आप शोल्डर रोलिंग एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं। सीधे बैठकर या सीधे खड़े होकर अपने कंधों को ऊपर की ओर उठाएं और फिर उन्हें पीछे की ओर घुमाते हुए नीचे लाएं। इस एक्सरसाइज की मदद से आपकी गर्दन और कंधे की मांसपेशियों को आराम महसूस होगा।

कॉलरबोन लिफ्ट

कॉलरबोन लिफ्ट एक्सरसाइज करके आप अपने सर्वाइकल दर्द को काफी हद तक कम कर सकते हैं। सबसे पहले सीधे बैठ जाएं और अपने कंधों को आरामदेह छोड़ दें। अब अपनी छाती को बाहर की ओर धकेलें और धीरे-धीरे अपने कंधों को पीछे खींचने की कोशिश करें। कुछ सेकंड के लिए इस मुद्रा में रहने की कोशिश करें और फिर धीरे-धीरे अपने कंधों को पीछे ले आएं।

नेक रोटेशन एक्सरसाइज

गर्दन के दर्द को कम करने के लिए आप नेक रोटेशन एक्सरसाइज कर सकते हैं। सबसे पहले सीधे बैठ जाएं और अपने कंधों को ढीला छोड़ दें। अब आपको धीरे-धीरे अपनी गर्दन को चारों तरफ घुमाना है। इस एक्सरसाइज की मदद से आपकी गर्दन का लचीलापन बढ़ाया जा सकता है। सर्वाइकल दर्द से बचने के लिए आप अपनी दिनचर्या में ऐसे व्यायाम शामिल कर सकते हैं। ये व्यायाम आपकी रीढ़ की हड्डी के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

अब UP की इस दरगाह पर मचेगा बवाल, कब्रिस्तान को बनाया मजार, फिर किया ऐसा काम…,जानकर रह जाएंगे भौंचक्के

उत्तर कोरिया के स्कूल में लड़कियों के साथ हो रहा है ये काम, देश छोड़कर भागी 23 साल की लड़की ने किया ऐसा खुलासा, सुन कांप जाएगी रू