India News (इंडिया न्यूज), Munakka Health Benefits: आयुर्वेद के अनुसार किशमिश में पाए जाने वाले सभी तत्व आपके स्वास्थ्य पर बहुत सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। हमारी दादी-नानी के समय से ही इस ड्राई फ्रूट को आंतों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता रहा है। अगर आप भी पेट की समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको किशमिश खाने का सही तरीका भी पता होना चाहिए।
इसका सेवन कैसे करना चाहिए?
किशमिश खाने से पहले आपको इसे गर्म तवे पर हल्का सा भून लेना चाहिए। किशमिश को भूनकर आप इसके स्वास्थ्य लाभों को बढ़ा सकते हैं। भुनी हुई किशमिश के अंदर से बीज निकाल लें। इसके बाद सभी किशमिश पर थोड़ा काला नमक छिड़क दें। बेहतर परिणाम पाने के लिए हर रात सोने से पहले इस तरह से किशमिश का सेवन करना शुरू करें।
कब्ज और एसिडिटी से मिलेगी राहत
आप एक दिन में 6 से 8 किशमिश खा सकते हैं। जो लोग अक्सर कब्ज और एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं, उन्हें हर रात सोने से पहले किशमिश जरूर खानी चाहिए। महज एक से दो हफ्ते में ही आपको अपने आप सकारात्मक असर दिखने लगेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किशमिश आपके पाचन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित हो सकती है।
इन फलों के कारण पत्तथर बन गई है किडनी, अभी से हो जाएं सावधान, वरना जा सकती है जान!
आपको मिलेंगे जबरदस्त फायदे
किशमिश में पाए जाने वाले सभी पोषक तत्व आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकते हैं। इसके अलावा किशमिश शरीर में खून की कमी को भी रोक सकती है क्योंकि किशमिश में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो लोग नियमित रूप से किशमिश खाते हैं उनकी हड्डी और मांसपेशियों का स्वास्थ्य भी काफी हद तक मजबूत हो सकता है।