India News (इंडिया न्यूज),Benefits of Eating Ghee: आज कल के समय में लोगों के खान-पान में बदलाव के कारण स्वासथ की गंभीर बीमारियों से जुझना पड़ता है। आप जितना ज्यादा अन्हेल्दी फूड्स का सेवन करते हैं उतनी ही बीमारियां आपको घेरने लगती हैं। लेकिन आप हेल्दी फैट का सेवन करते हैं तो आप खुद को स्वसथ रख सकते हैं। जैसा की आप जानते हैं देसी घी में कापी मात्रा में ताकत होती है, और एक्सपर्ट के अनुसार इसे प्रोटीन, हेल्दी फैट के साथ विटामिन बी12 का भी सोर्स भी माना जाता है।
गुणों से भरपूर होता है
यह शरीर को रूखेपन से बचाने में भी मदद करता है। आयुर्वेद के अनुसार गाय के दूध से बना देसी घी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यही वजह है कि भारतीय खाने में घी डालने की आदत है, इसे सब्जी में डालने से लेकर रोटी पर लगाने तक। असली घी खाने से ताकत बढ़ती है, लेकिन इस दौरान की गई एक भी गलती भारी पड़ सकती है। आयुर्वेद इसे खाने के कुछ नियम बताता है, जिनमें से कुछ बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसे नज़रअंदाज़ करने या इसके बारे में न जानने से इस चिकने पदार्थ से होने वाले नुकसान हो सकते हैं।
समस्या यह है कि लोगों को घी खाने का सही तरीका नहीं पता है। गलत तरीके से खाने पर कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ सकता है। यह स्थिति हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है और कभी भी हार्ट अटैक का कारण बन सकती है।
घी खाने में पहली गलती
लोगों को बिना घी के रोटी खाने की आदत नहीं है। लेकिन हमेशा घी के साथ ताजी रोटी खाएं। अगर आप ठंडी रोटी घी के साथ खा रहे हैं, तो इसे पचने में समय लग सकता है। इसकी चर्बी खून में अवशोषित होने के बाद गंभीर रूप ले सकती है।
दूसरी गलती
सब्जियों को घी के साथ खाना अच्छा है। लेकिन इसे ठंडा खाने से बचें। सब्जियों को गर्म करके और ऊपर से घी डालकर खाना चाहिए। यह घी गले से लेकर आंतों तक जमा होकर कफ और कब्ज का कारण बन सकता है।
तीसरी गलती
खाली पेट घी खाना फायदेमंद होता है। इसे गुनगुने पानी के साथ भी लेना चाहिए। वरना घी गले, भोजन नली, फेफड़े, पेट में चिपक सकता है। साथ ही अगर सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो यह कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ा सकता है।
चौथी गलती- घी में खाना न तलें
कभी भी घी में खाना पकाने की गलती न करें। अगर आप इसका इस्तेमाल पूरी तलने के लिए करते हैं तो तुरंत बंद कर दें। ऐसा करना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है और दिल की बीमारी का कारण बन सकता है।
सड़ते दांत, बदबूदार सांस, पायरिया बरसा रहा कहर! जानिए देसी इलाज और बचाव के अचूक नुस्खे
घी के बाद ठंडा पानी पीने की गलती
अगर आपके खाने में घी है तो पानी का बहुत ख्याल रखें। घी खाने के बाद ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक का सेवन करना बहुत खतरनाक है। इससे कई बीमारियां हो सकती हैं।
घी खाने के फायदे
सही तरीके से असली घी खाने से ताकत बढ़ती है। यह जरूरी पोषण का भंडार है। जोड़ और हड्डियां मजबूत रहती हैं। इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और त्वचा में चमक आती है। इसके कई और फायदे भी हैं।
पेट में गैस का धमाका? बार-बार आता है फार्ट, जानिए इसके कारण और चुटकियों में राहत के देसी नुस्खे!