India News (इंडिया न्यूज), Cooking Oil: शरीर के लिए तेल फायदेमंद होते हैं। वे कैलोरी और आवश्यक फैट की आपूर्ति करते हैं और आपके शरीर को फैट में घुलनशील विटामिन जैसे ए, डी, ई और के को अवशोषित करने में मदद करते हैं। लेकिन सभी तेल ये लाभ प्रदान नहीं कर सकते। ज़्यादातर लोग अपने खाने में रिफाइंड तेल का इस्तेमाल इसलिए करते हैं क्योंकि यह सस्ता होता है। लेकिन वे यह नहीं जानते कि इसकी कम कीमत का कारण रिफाइंड तेल में मौजूद कम गुणवत्ता वाले अंश हैं, जो स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। अगर आप भी खाना बनाने के लिए रिफाइंड तेल का इस्तेमाल करते हैं। तो यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

रिफाइंड तेल सेवन कर दें बंद

होम्योपैथिक डॉक्टर स्मिता भोइर के जानकारी के मुताबिक कुछ रिफाइंड तेल ऐसे हैं, जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में यदि आप यहां बताए गए तेल का इस्तेमाल करते हैं तो तुरंत इसका सेवन बंद कर दें। यह आपको भविष्य में होने वाले कई जानलेवा बीमारियों से बचा सकता है। डॉ. स्मिता का कहना है कि रिफाइंड तेल दिल की सेहत के लिए बहुत खतरनाक होते हैं। इसे प्राकृतिक तेलों को बहुत अधिक प्रोसेस करके बनाया जाता है। साथ ही इसे गंधहीन और स्वादहीन बनाने के लिए इसमें कई तरह के केमिकल मिलाए जाते हैं, जिससे इसकी सेल्फ लाइफ भी बढ़ जाती है।

खाली पेट पपीता खाने से आंतों के कटने का डर, लोगों में क्यों फैल रहा खौफ, जाने सच है या एक मिथ्या?

इन बीमारियों का खतरा

विशेषज्ञों के अनुसार, रिफाइनिंग प्रक्रिया के दौरान तेल को उच्च तापमान पर पकाया जाता है, जिससे इसके सभी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और ट्रांस फैट की मात्रा बढ़ने लगती है, इसलिए इसे खाने से खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बहुत तेजी से बढ़ने लगता है। रिफाइनिंग प्रक्रिया के कारण तेल शरीर के लिए विषाक्त हो जाता है। ऐसे में इसके नियमित सेवन से कैंसर, मधुमेह, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रोग, एथेरोस्क्लेरोसिस, मोटापा, प्रजनन संबंधी समस्याएं और प्रतिरक्षा संबंधी समस्याओं का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है।

छह तेल जो देते हैं जहर

चावल की भूसी का तेल
मूंगफली का तेल
सूरजमुखी का तेल
कैनोला का तेल
सोयाबीन का तेल
मकई का तेल

ये तेल हैं स्वस्थ विकल्प

खाना पकाने के तेल के लिए सबसे अच्छे विकल्पों में कोल्ड प्रेस तेल शामिल हैं- तिल का तेल, मूंगफली का तेल, सरसों का तेल (कच्ची घानी), नारियल का तेल घी। ये हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए भी जाने जाते हैं।

15 दिन की बच्ची को हुई ऐसी खतरनाक बीमारी, प्रेगनेंट लेडीज होजाए सतर्क, समय रहते जान लें क्या है लक्षण?

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।