India News (इंडिया न्यूज), Curd Benefits: दही न केवल स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन B12 और अच्छे बैक्टीरिया शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। यह पाचन सुधारने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने और इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखने तक में मदद करता है। इसके बावजूद, लोग अक्सर दही खाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

रात में न खाएं दही

विशेषज्ञों के अनुसार, दही को रात में खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। रात में दही खाने से सर्दी-जुकाम, भारीपन और कफ की समस्या हो सकती है। यदि रात को दही खाना ही हो, तो उसमें हल्दी या काली मिर्च मिलाकर खाएं।

‘ये भारत है, मैं हिंदी में बात करूंगी…’ कन्नड़ न बोलने पर महिला ब्रांच मैनेजर से हुई बदसलूकी, Video सामने आने के बाद हुआ तबादला

अधिक खट्टा या बासी दही खाने से बचें

इसके अलावा, अधिक खट्टा या बासी दही खाने से गैस, एसिडिटी और पेट खराब हो सकता है। ऐसे में हमेशा ताजा दही खाना बेहतर होता है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा नमक, भुना हुआ जीरा या शक्कर मिलाई जा सकती है, हालांकि डायबिटीज के मरीजों को शक्कर से बचना चाहिए।

नॉनवेज के साथ दही न खाएं

आयुर्वेद के अनुसार, दही को मछली या किसी भी नॉनवेज आइटम के साथ नहीं खाना चाहिए। इससे स्किन एलर्जी या पेट की समस्या हो सकती है।

खाली पेट दही भी गलत

खाली पेट दही खाना भी advisable नहीं है, क्योंकि इससे कुछ लोगों को जलन या एसिडिटी हो सकती है। दही को हमेशा भोजन के साथ या बाद में ही खाना चाहिए।

कब और कैसे खानी चाहिए दही?

मौसम के अनुसार भी दही खाने का तरीका बदलना चाहिए। गर्मियों और बरसात के मौसम में इसका सेवन लाभकारी होता है, लेकिन सर्दियों में इसे सीमित मात्रा में और गर्म चीजों के साथ खाना चाहिए। दही को रायता, लस्सी, छाछ या कढ़ी के रूप में भी खाया जा सकता है। खीरा, प्याज या सलाद के साथ दही खाना पाचन के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है।

‘वो ड्रग माफिया या आतंकवादी नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व IAS ट्रेनी पूजा खेडकर को दी अग्रिम जमानत