India News (इंडिया न्यूज),Unhealthy Intestine: आंतों का काम भोजन को पचाना होता है। आंतें भोजन को तोड़ने, उसके पोषक तत्वों को अवशोषित करने और अपशिष्ट को ठोस बनाने के लिए जिम्मेदार होती हैं। छोटी आंत जीआई ट्रैक्ट का सबसे लंबा हिस्सा है और यहीं पर आपका अधिकांश पाचन होता है। इसके बाद, आंतें मल के रूप में शरीर से बचे हुए खाद्य अपशिष्ट को बाहर निकालने में भी प्रमुख भूमिका निभाती हैं। लेकिन, कई बार आंतों में गंदगी जमा होने लगती है और इसके लक्षण शरीर में दिखने लगते हैं। तो आइए इन सभी चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
आंतों की गंदगी के लक्षण
बड़ी आंत के 3 प्राथमिक कार्य हैं। यह पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स को अवशोषित करने, विटामिन का उत्पादन और अवशोषण करने और मल को निष्कासन के लिए मलाशय की ओर ले जाने में सहायक होती है। जब इससे संबंधित गड़बड़ी होती है, तो शरीर में कई तरह के लक्षण दिखने लगते हैं। जैसे कि
- पेट फूलना
- पेट दर्द
- उल्टी और लगातार मतली
- दस्त
- बुखार
- तेज़ दिल की धड़कन
- आंत को साफ करने के टिप्स
फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ लें
फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन आंतों की गंदगी साफ करने में फायदेमंद होता है। जैसे कि ऐसे फल और सब्जियों का सेवन करें जिनमें रफेज अधिक हो। जैसे कि बीन्स, ब्रोकली, लौकी और हरी पत्तेदार सब्जियां। साथ ही सेब, अमरूद और संतरे आदि का सेवन भी आंतों की गंदगी साफ करने में मददगार होता है। इसलिए जितना हो सके इन खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें। ये पानी को सोखकर मल को भारी बनाते हैं और मल त्याग को आसान बनाते हैं।
महाबली हनुमान की तेज थी रफ्तार, फिर भी इतने घंटे में पहुंचे थे लंका, जान आप भी रहेंगे दंग!
नींबू पानी पिएं
आंतों की गंदगी साफ करने में नींबू पानी पीना मददगार होता है। इसमें भरपूर मात्रा में साइट्रिक एसिड और विटामिन सी पाया जाता है जो आंतों में जमी गंदगी को साफ करने में कारगर साबित होता है। यह आंतों में जमी गंदगी को पिघलाकर शरीर से बाहर निकालने में मददगार है। तो, आंतों में जमी गंदगी को साफ करने के लिए आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं।