India News (इंडिया न्यूज़), Remedies for Colon Cleansing: शरीर के अंदरूनी अंगों में आंत का बहुत महत्व है, अगर यह स्वस्थ है तो आप गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। लेकिन इसका अस्वस्थ होना पेट से जुड़ी बीमारियों का कारण बनता है। आपको बता दें कि कोलन जिसे बड़ी आंत कहा जाता है उसका स्वस्थ होना बहुत जरूरी है, तभी आपका मेटाबॉलिज्म अच्छा रहेगा। तो आइए जानते हैं आंत में फंसे कचरे को साफ करने के लिए क्या करें।

आंतों के कामकाज में किसी भी तरह की रुकावट या खराबी या उनमें लंबे समय तक गंदे पदार्थों का जमा होना आपको कब्ज, सूजन, अपच, एसिडिटी, बवासीर, गैस बनना, अपच और यहां तक ​​कि आंतों के कैंसर जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे में डाल सकता है। खाद्य पदार्थों को बेहतर तरीके से पचाने और उनके पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित करने के लिए आंतों को साफ और मजबूत रखना महत्वपूर्ण है।

आंत को ऐसे रखें स्वस्थ

सब्जियों का जूस

आप सब्जियों का जूस पी सकते हैं जिसमें लौकी, टमाटर, पालक, चुकंदर, अनार, अदरक, करेला आदि शामिल हैं। ये जूस आंत को साफ करने के लिए काफी हैं।

फाइबर डाइट

हाई फाइबर डाइट भी आंत को साफ करने के लिए काफी है। इसमें प्राकृतिक रूप से सफाई करने के गुण होते हैं। इसके लिए आप डाइट में सेब, संतरा, खीरा और एलोवेरा जूस शामिल कर सकते हैं।

गुनगुना पानी

सुबह गुनगुना पानी पीना भी आंतों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे आपको शौच करते समय शौच करने में आसानी होगी। इसे सबसे कारगर उपाय माना जाता है।

जोड़ों के दर्द से लेकर जम चुके खून तक को राहत दिलाएंगी ये 5 चीजें, सर्दियों में Uric Acid को निकाल देंगी शरीर से बाहर

घी खाकर सोएं

इस समस्या से निजात पाने के लिए जब भी आप तेल-मसालेदार, तला-भुना खाना खाएं तो रात को एक चम्मच गाय का घी खाकर सो जाएं। इससे सुबह आपका पेट तुरंत साफ हो जाएगा। ध्यान रखें कि घी भैंस का न हो क्योंकि इसे पचाना मुश्किल होता है।

गर्म दूध

रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पीने से भी आपको पेट की समस्याओं से राहत मिलेगी। यह पित्त की समस्याओं के लिए बहुत अच्छा साबित होता है। आप इसमें घी मिलाकर भी पी सकते हैं।

पुरुषों को Diabetes में दिखने लगते है ये 5 भयानक लक्षण, देर होने से पहले शरीर की तुरंत कराएं जांच

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।