India News (इंडिया न्यूज़), Never Consume After Eating Mangoes, मुंबई: गर्मियों के मौसम में लोगों को फलों का राजा कहा जाने वाला आम का बेसब्री से इंतजार रहता है। ये स्वाद और सेहत का शानदार कॉम्बिनेशन है। कई लोग तो आम के साथ रोटी, पराठा, कच्चा पोहा आदि खाना पसंद करते हैं। तो वहीं कुछ लोग आम खाने के इतने शौकीन होते हैं कि खाना खाने के तुरंत बाद ही आम का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम खाने के बाद कुछ चीज़ों को खाना सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। तो यहां जानिए आम के साथ किन फूड्स को खाने से बचना चाहिए।

दही

कई लोगों को आम और दही एक साथ खाना अच्छा लगता है, लेकिन ये फू़ड कॉम्बिनेशन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

मसालेदार खाना

मसालेदार खाने के साथ आम का सेवन हेल्थ के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपको पाचन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

करेला

अगर आप करेले की सब्जी और बाद आम एक साथ खाते हैं, तो इससे जी मचलना, उल्टी आदि की समस्या हो सकती है।

कोल्ड ड्रिंक के साथ

अगर आप आम खाकर तुरंत कोल्ड ड्रिंक पीते हैं, तो इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है। दरअसल आम और कोल्ड ड्रिंक में शुगर भरपूर मात्रा में पायी जाती है। जो आपके शरीर के लिए हानिकारक है।

पानी

कुछ लोगों को फल खाने के बाद पानी पीने की आदत होती है। ऐसे में आप आम खाने के बाद पानी पीते हैं, तो इससे आपके पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। इसलिए खाना या फल खाने के आधे घंटे बाद ही पानी पिएं, तो ही बेहतर है।