High Protein Diet  वजन घटाने के लिए सबसे प्रभावी तरीकों में से एक माना गया है। ये शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व है जो मांसपेशियों को बनाने और हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है, साथ ही पेट की भूख को भी लंबे समय तक शांत रखता है। अक्सर लोग फैट और कार्ब्स की जगह प्रोटीन वाली चीजों का अधिक सेवन करते हैं क्योंकि ये वजन घटाने के लिए सबसे कारगर माना जाता है।

हम सब जानते हैं हर सिक्के के दो पहले होते हैं। Protein Diet उतना फायदेमंद नहीं है जितना लोगों को लगता है। इसके कुछ नुकसान भी है। आइए जानते हैं Protein Diet डाइट काम कैस करता है।

जानिए Protein Diet काम कैसे करता है

कार्ब्स, फैट की तरह प्रोटीन भी एक पोषक तत्व है। ये एमिनो एसिड के Compound को मिलाकर बनता है जो हमारे मांसपेशियों की मजबूती और विकास के लिए जरूरी है। जब बात वजन घटाने की आती है तो हाई Protein Diet खाने से overeating को कम किया जा सकता है। Protein से भरपूर चीजों का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इसके अलावा आपकी भूख को भी शांत करता है और वजन घटाने में भी फायदेमंद होता है। अंडे, मीट, मछली, चिकन, बींस , दाल प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत है, जिसे आप आसानी से खा सकते हैं।

कम कार्ब्स खाने से क्रेविंग बढ़ती है

हर पोषक तत्व शरीर के लिए महत्वपूर्ण होता है. हालांकि अधिक मात्रा में Protein  खाने से कार्ब्स का इनटेक कम हो सकता है। इसके खराब परिणाम नजर आ सकते है। क्योंकि ग्लूकोज तो एनर्जी का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। अगर आपकी डाइट में कार्ब्स की मात्रा को कम कर दिया जाए तो स्टार्च और शुगर वाली चीजों को खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है। हाई कैलोरी फूड खाने का मन करता है जिससे वजन घटाने के लक्ष्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

कॉम्प्लेक्स कार्ब्स में फाइबर होता है

हेल्दी और कॉम्पलेक्स कार्ब्स फाइबर का अच्छा स्त्रोत है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो पाचन तंत्र को बेहतर करने में मदद करता है और आपकी भूख को लंबे समय तक शांत रखने में मदद करता है। ये अनहेल्दी चीजों को खाने की क्रेविंग को कम देता है। हाई Protein डाइट पर रहने से जरूरी कार्ब्स से वंचित रह जाते है। जब आप अधिक Protein खाते हैं तो आपके पेट के बैक्टीरिया भोजन नहीं करते हैं, जिससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं को बढ़ाने में मदद करती है।

Read Also : How To Increase Memory

अधिक मात्रा में हाई Protein  से कैलोरी बढ़ती है

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो कैलोरी काउंट पर खास ध्यान देने की जरूरत है। आप जो भी खाएं ध्यान दें वो हाई प्रोटीन के साथ कैलोरी की मात्रा पर भी ध्यान देना जरूरी है। एनिमल बेस्ड Protein खाने में स्वादिष्ट होता और कैलोरी की मात्रा भी ज्यादा होती है। अधिक मात्रा में कैलोरी और हाई Protein फूड खाने से शरीर में फैट जमा होता है और इसकी वजह से आपका वजन तेजी से बढ़ता है।

वर्कआउट करने में परेशानी हो सकती है

खासतौर पर अगर आप fitness फ्रीक हैं तो माना जाता है कि कार्ब्स एनर्जी का मुख्य स्त्रोत है। सिर्फ प्रोटीन वाली चीजें खाने से आपकी एनर्जी कम हो जाती है और सुस्ती भी ज्यादा आती है। वजन घटाने के लिए workout करना बहुत जरूरी है। बिना एनर्जी के workout करना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Connact Us: Twitter Facebook