India News (इंडिया न्यूज), Dr S K Sarin Tips for Healthy Liver: डॉ. शिव कुमार सरीन, इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बाइलेरी साइंसेज, नई दिल्ली के डायरेक्टर, देश के सबसे प्रमुख लिवर विशेषज्ञों में से एक हैं। उन्होंने अपनी पुस्तक “आउन योर बॉडी” में लिवर को स्वस्थ रखने और जिंदगी को बचाने वाले अनेक टिप्स साझा किए हैं। इस पुस्तक में उन्होंने बताया है कि यदि आप लिवर को खुश रखते हैं, तो आपका जीवन भी सुखी रहेगा। लिवर को खराब करने वाली आदतें और इसे हेल्दी बनाए रखने के उपाय इस लेख में विस्तार से दिए गए हैं।
किन आदतों से खराब हो रहा है लिवर?
डॉ. सरीन के अनुसार, लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाली आदतें निम्नलिखित हैं:
- खराब खान-पान: अधिक तैलीय भोजन, तली हुई चीजें, पैकेटबंद और प्रोसेस्ड फूड लिवर पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं।
- गतिहीन जीवनशैली: शारीरिक गतिविधि की कमी से लिवर और अन्य अंगों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। शरीर को सक्रिय रखना बेहद जरूरी है।
- बिना डॉक्टरी सलाह के दवा का सेवन: पेनकिलर और एंटीबायोटिक जैसी दवाएं सीधे लिवर को कमजोर करती हैं। टीबी की दवाइयों का सेवन भी लिवर को नुकसान पहुंचाता है।
- अल्कोहल का सेवन: शराब से लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। यह लिवर सिरोसिस और लिवर कैंसर का कारण बन सकता है।
लिवर को हेल्दी रखने के लिए लाइफलाइन
डॉ. सरीन के अनुसार, लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए चार मुख्य लाइफलाइन जरूरी हैं:
- हेल्दी डाइट: ताजी हरी पत्तेदार सब्जियां और ताजे फल नियमित रूप से खाएं। घर का बना हुआ भोजन और कम तेल वाला खाना ही खाएं।
- नियमित एक्सरसाइज: रोजाना पसीना निकालने वाली एक्सरसाइज करें। इससे लिवर और शरीर के अन्य अंग स्वस्थ रहते हैं।
- स्वस्थ जीवनशैली: तनाव मुक्त रहें और सुकून भरी नींद लें। सुबह योग और एक्सरसाइज करें। खुश रहें और एंग्जाइटी व डिप्रेशन से दूर रहें।
- समय पर दवा और इलाज: यदि लिवर की कोई समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लेकर दवा का सेवन करें।
लिवर की नियमित जांच है जरूरी
डॉ. सरीन सलाह देते हैं कि हर व्यस्क व्यक्ति को साल में एक बार लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT) कराना चाहिए। इसके साथ ही SGPT टेस्ट भी जरूरी है, जिससे खून में सीरम ग्लूटामिन पाइरुविक ट्रांसामिनेज की मात्रा का पता चलता है। यह जांच शुरुआती चरण में लिवर की समस्याओं का संकेत देती है और समय रहते उपचार संभव बनाती है।
लिवर को स्वस्थ रखने का संदेश
लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी है। खान-पान में सुधार, नियमित व्यायाम, तनावमुक्त जीवनशैली और समय पर जांच से आप लिवर की बीमारियों से बच सकते हैं। डॉ. सरीन के बताए इन उपायों को अपनाकर आप न केवल लिवर बल्कि पूरे शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।
हीं आपकी किडनी पर तो नहीं आ रहा है खतरा? जानिए वो खतरनाक संकेत जो इग्नोर करना पड़ सकता है भारी!