India News (इंडिया न्यूज), Rotted Intestine: आज के समय की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास इतना समय नहीं है कि वो अपना ख्याल रख सके। और आजकल खान-पान इतना बदल गया है कि लोग समय से पहले ही बीमार हो जाते हैं। और यह अनुपात दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। हमारे देश में मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा है और हर कोई किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है। आज की दुनिया में कोई भी स्वस्थ नहीं है, हर व्यक्ति दवाइयों के सहारे अपना जीवन जी रहा है।
मांसाहारी भोजन करते हैं ज्यादा पसंद
आजकल सबसे तेजी से फैल रही है वो है आंतों की बीमारी और ये बीमार लोगों में ज्यादा देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि कैंसर के मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी हो रही है। और इन बीमारियों का कारण मांसाहारी भोजन का अधिक सेवन बताया जा रहा है। आजकल बहुत से लोग मांसाहारी भोजन ज्यादा खाना पसंद करते हैं और इस वजह से लोग भयानक पेट की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ये एक गंभीर रोग नाशक भी साबित हो रहा है। कैंसर, खतरनाक तरह के अल्सर, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, कोलाइटिस समेत पेट की कई बीमारियां लोगों की जिंदगी कम कर रही हैं। और कैंसर के साथ-साथ मीट, त्वचा और खून की बीमारियां भी काफी बढ़ रही हैं
खराब हो जाती हैं आंतें
डॉक्टरों का कहना है कि रेड मीट यानी बीफ खाने से पेट की आंतें खराब हो जाती हैं। और लोग इसे ज्यादा खाना पसंद करते हैं और इसका सेवन हमारे लिए काफी खतरनाक है, यहां तक कि इसके सेवन से हमारी आंतें सड़ जाती हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में पेट के गंभीर मरीजों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई है। अधिकांश शहरों में यह भी देखा जा रहा है कि बहुत अधिक मांस खाने वाले लोगों को पेट, आंत और लीवर संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
हो रही पेट की गंभीर बीमारियां
ज्यादा मांस खाने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी भी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक जो लोग ज्यादा मात्रा में मांस खाते हैं उन्हें पेट की गंभीर बीमारियां हो रही हैं। और जो लोग मांसाहारी भोजन खाते हैं और ऐसा भोजन बहुत मसालेदार और वसायुक्त होता है। उन्हें यह बीमारी बहुत ज्यादा हो रही है और हमें इससे बचने के बारे में सोचना चाहिए।
यह बीमारी बच्चों के साथ-साथ बड़ों में भी बहुत तेजी से फैल रही है। पुराने समय में लोगों की जीवनशैली अब से बहुत अलग थी। वे बहुत शारीरिक श्रम करते थे जिसके कारण वे मांस पचाने में सक्षम थे। इसके अलावा, जनसंख्या बहुत कम थी। जीवन में इतना दबाव नहीं था। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से बदल गई है। हर तरह का प्रदूषण बहुत बढ़ गया है। जो खाना जानवर खा रहे हैं वह भी बिल्कुल अच्छा नहीं है और जिसके कारण मांस में बहुत सारे रासायनिक तत्व मौजूद होते हैं।
Helth Tips: सर्दियों में पिएं ये हेल्दी चाय, दूर रहेंगी कई बीमारियां
Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।