Even after earning money does not stay in the house, then these three Vastu defects are responsible

आपको उन वास्तु दोषों को जरूर जानना चाहिए जिसके लिए आप रात दिन मेहनत करते हैं। जानिए उन कारणों के बारे में जिनकी वजह से खूब मेहनत करने के बाद भी पैसों की कमी बनी रहती है या पैसे होते भी हैं तो ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाते। वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार जानिए उन कारणों के बारे में जिनकी वजह से खूब मेहनत करने के बाद भी पैसों की कमी बनी रहती है या पैसे होते भी हैं तो ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाते।

सबसे पहले तो अगर घर या दुकान में हमेशा मकड़ी के जाले लगे रहते हैं तो उन्हें तुरंत हटा दें और आगे से साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। अगर घर या दुकान की दीवारों पर निशान पड़ गए हैं या उसकी पपड़ी उतरने लगी है तो उसे जल्दी ठीक करवा लें। यह दिखने में तो बुरा लगता ही है, पर यह आर्थिक समस्यायों को भी बुलावा देने वाला है। घर-दुकान में लगे पौधों पर अगर सूखी पत्तियां नजर आये तो उन्हें तुरंत ही कांट दें। इसके अलावा घर या दुकान में या आस-पास कहीं चमगादड़ का डेरा हो तो यह बहुत ही अशुभ होता है। यह गरीबी और स्वस्थ, दोनों का कारण बनता है।

Must Read:- दिल्ली-एनसीआर और यूपी-हरियाणा में फिर बारिश का अनुमान

Connect With Us: Twitter facebook