India News (इंडिया न्यूज), Exercise During Periods: हम सबके मन में ये सवाल होता है कि क्या पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करना नुकसानदायक है? अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे गर्भाशय पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन रिसर्च से पता चला कि ऐसा बिल्कुल नहीं होता। अगर आपके पीरियड्स नॉर्मल हैं तो आप उस दौरान साधारण एक्सरसाइज कर सकती हैं। लेकिन जिन्हें ऐंठन और दर्द का सामना करना पड़ता है उन्हें सावधान रहना चाहिए।

ऐंठन, सूजन और दर्द से मिलती है राहत

पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने से ऐंठन, सूजन और दर्द से राहत मिलती है। साथ ही मूड स्विंग जैसी समस्याओं से भी निजात मिलती है। युवतियां पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज, योग, वॉकिंग और व्यायाम करती हैं।

पीरियड्स के दौरान व्यायाम कर सकते हैं या नहीं?

आप पीरियड्स के दौरान व्यायाम जरूर कर सकते हैं लेकिन तीव्र कसरत से बचें। बहुत ज़्यादा देर तक व्यायाम करना भी आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। अगर आप सामान्य व्यायाम करते हैं, तो आपको दर्द से जरूर राहत मिलेगी। लेकिन ज़्यादा व्यायाम आपके शरीर में ऐंठन, मांसपेशियों में दर्द, थकान और घबराहट पैदा कर सकता है। पीरियड्स के समय ज्यादा वर्कआउट करने से आपकी कमर और पेट के निचले हिस्से में दर्द बढ़ सकता है। इसलिए पीरियड्स के दौरान हल्का व्यायाम ही करना चाहिए। शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव थकान और कमजोरी का कारण बन सकते हैं।

Cholesterol को पूरा दिन कंट्रोल रखने के लिए सुबह उठते ही करें ये काम, नाश्ते में रोज खाएं ये चीजें

क्या हम पीरियड्स के दौरान व्यायाम कर सकते हैं?

अगर आप पीरियड्स के दौरान नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, तो इससे आपकी सुस्ती और कमजोरी दूर हो जाएगी। साथ ही मूड स्विंग की समस्या भी कुछ हद तक दूर हो जाती है। पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट में सूजन भी व्यायाम से कम हो जाती है। कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ज़्यादा भूख लगती है, इसलिए जब वे व्यायाम करेंगी, तो खाने का विकार कुछ हद तक नियंत्रित हो जाएगा। पीरियड्स के दौरान तनाव और चिड़चिड़ापन की समस्या भी होती है, इसलिए अगर ऐसे लोग व्यायाम करें, तो यह समस्या भी ठीक हो सकती है।

पीरियड्स के दौरान बहुत ज़्यादा एक्सरसाइज़ करना सेहत के लिए अच्छा नहीं है?

पीरियड्स के दौरान बहुत ज़्यादा एक्सरसाइज़ करना सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। पीरियड्स के दौरान 30-40 मिनट तक एक्सरसाइज़ करना भी ठीक है। अगर आप इससे ज़्यादा एक्सरसाइज़ करती हैं, तो आपको पेट दर्द और कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

मछली खाने के बाद दूध पीने से पड़ते हैं सफेद दाग! क्या है सच? हैरान कर देगी सच्चाई