India News (इंडिया न्यूज़), Exercise For Men: नियमित व्यायाम हर किसी के लिए जरूरी है। इससे शरीर और मन दोनों खुश रहते हैं। अगर आप शारीरिक श्रम नहीं करेंगे तो आपका शरीर बीमारियों का घर बन जाएगा। हालांकि, अच्छी बात यह है कि आज के युवा व्यायाम को ज्यादा महत्व देने लगे हैं और शहरी युवा अपनी बॉडी बनाने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। ज्यादातर जिम में प्रशिक्षित फिटनेस विशेषज्ञ नहीं होते। कुछ जिम में तो सबकुछ खुद ही करना पड़ता है। लोग यूट्यूब आदि देखकर इसे कॉपी कर लेते हैं। लेकिन यह तरीका गलत है।
ये एक्सरसाइज पुरुषों के लिए होगा फायदेमंद
डेडलिफ्ट मेन्स जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुषों की मांसपेशियों और पेट के हिस्से को टोन करने के लिए डेडलिफ्ट एक्सरसाइज सबसे अच्छा विकल्प है। इसे सभी एक्सरसाइज का राजा कहा जाता है। डेडलिफ्ट का मतलब है डंबल को सही तरीके से उठाना। पहली बार इसे किसी विशेषज्ञ की देखरेख में ही करना चाहिए। इसके बाद आप इसे खुद भी कर सकते हैं। डेडलिफ्ट एक्सरसाइज में शरीर का हर अंग यानी सभी मांसपेशियां हिलती हैं। इस एक्सरसाइज से टेस्टोस्टेरोन की मात्रा बढ़ती है।
हॉकी के बाद बिहार को इस बड़े स्पोर्ट्स इवेंट की मिली मेजबानी, खेल मंत्री मांडविया ने दी जानकारी
बेंच प्रेस से शरीर होगा लचीला
पूरे शरीर को लचीला बनाने के लिए बेंच प्रेस से बेहतर कोई एक्सरसाइज नहीं है। बेंच प्रेस का मतलब है बेंच पर लेटकर डंबल को ऊपर-नीचे करते हुए उठाना। बेंच प्रेस छाती और पेट के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है। इससे छाती चौड़ी होती है और हाथों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। बैक स्क्वाट थोड़ा मुश्किल है लेकिन शरीर को टोन करने के लिए यह एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद है। इसमें हाथों को आगे की तरफ उठाकर सिट-अप की पोजीशन बनाई जाती है लेकिन पूरी तरह से बैठा नहीं जाता। जिस तरह से आप कुर्सी पर बैठते हैं, उसी तरह से बैठना होता है और फिर तुरंत उठना होता है। इसमें पीछे से कंधे पर डंबल रखा जाता है और स्क्वाट किया जाता है। इसमें भी पूरा शरीर एक्टिव हो जाता है।
इस मुश्किल एक्सरसाइज से पीठ का निचला हिस्सा होगा मजबूत
यह थोड़ी मुश्किल एक्सरसाइज है। इसमें काफी ताकत की जरूरत होती है। यह एक्सरसाइज पीठ के निचले हिस्से को काफी मजबूत बनाती है। इसे करने के लिए पैरों को सीधी रेखा में रखें और हाथों में भारी डंबल लेकर स्क्वाट पोजीशन में ऊपर-नीचे करते रहें। यह एक्सरसाइज हैमस्ट्रिंग को अधिक लचीला बनाती है और कमर दर्द की समस्या को भी दूर करती है। इस एक्सरसाइज में रस्सी का सहारा लिया जाता है। सस्पेंडेड पुशअप में ऊपर लटकी रस्सी के सहारे पुशअप करना होता है। इस एक्सरसाइज में भी काफी ताकत की जरूरत होती है। इस एक्सरसाइज को करने से मांसपेशियां बहुत जल्दी बनने लगती हैं। इससे कंधे भी मजबूत होते हैं।
‘अधिकारी UP से कमाकर राजस्थान में …’, अखिलेश यादव का जयपुर में बड़ा बयान; CM योगी के लिए कही ये बात