India News (इंडिया न्यूज),Fatty Liver: हमारे खान-पान और जीवनशैली का हमारे स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। खराब जीवनशैली के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियां हो रही हैं, जिसका आपके स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। खान-पान की वजह से लीवर, पेट, आंत और किडनी पर बुरा असर पड़ता है। खराब खान-पान की वजह से लीवर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है, जिससे फैटी लीवर की समस्या हो जाती है। जब लीवर की कोशिकाओं में फैटी एसिड और ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ जाते हैं, तो लीवर फैटी हो जाता है। फैटी लीवर को ठीक करने के लिए डाइट में कुछ जरूरी चीजों को शामिल करें।
क्या होता है फैटी लिवर
फैटी लिवर का पता टेस्ट से लगाया जा सकता है, इसके अलावा कई लक्षणों से भी इसकी पहचान की जा सकती है। अगर आपके पेट के आसपास चर्बी जमा हो रही है। मुंहासे या त्वचा संबंधी समस्याएं हो रही हैं। आंखों या त्वचा का रंग पीला पड़ना। बहुत थकान या कमजोरी महसूस होना। त्वचा पर काले धब्बे दिखाई दे रहे हैं, तो यह लिवर संबंधी समस्याओं का संकेत है। फैटी लिवर होने पर ये लक्षण दिखाई देते हैं। फैटी लिवर के अलग-अलग ग्रेड होते हैं। शुरुआत में ही फैटी लिवर का इलाज करके इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। फैटी लिवर में यह चाय काफी कारगर साबित होती है। एक महीने तक इस चाय को पीने से लिवर की सेहत में तेजी से सुधार आएगा।
कैसे करें फैटी लिवर का इलाज
डाइटिशियन स्वाति सिंह के अनुसार, धनिया और इलायची से बनी चाय लिवर के लिए टॉनिक का काम करती है। इस चाय को बनाने के लिए 1 मुट्ठी धनिया पत्ती और 3 इलायची को पीस लें। अब एक पैन में करीब 2 कप पानी गर्म करें। इसमें पिसी हुई इलायची और धनिया पत्ती डालें। तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए। 1 कप रह जाने पर छानकर पी लें। सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले इस चाय को पीने से अच्छे परिणाम दिखेंगे।
सुबह खाली पेट खा लिया जो लहसुन मिलेंगे जबरदस्त फायदे, इम्यूनिटी से लेकर दिल की सेहत तक होगी बेहतर!
धनिया इलायची की चाय पीने के फायदे
- धनिया के पत्तों से बनी चाय पीने से शरीर को फायदा होगा। धनिया पाचन एंजाइमों के स्राव को बढ़ाता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। धनिया में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। जिससे लिवर स्वस्थ रहता है।
- धनिया के पत्तों में पाया जाने वाला जूस लिवर को डिटॉक्स करने का काम करता है। धनिया में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। धनिया का पानी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। धनिया में पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल लिवर को रिपेयर करने में मदद करते हैं। जिससे फैटी लिवर को ठीक करने में मदद मिलती है।
- दूसरी ओर इलायची में डिटॉक्सिफाइंग एजेंट पाए जाते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं और गंदगी को बाहर निकालते हैं। इलायची खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और लिवर साफ होता है। इलायची में पाए जाने वाले पोषक तत्व लिवर एंजाइम के स्राव को बढ़ाते हैं। इससे लिवर का तनाव कम होता है।