India News (इंडिया न्यूज़), Benefits of Consuming Flaxseed For Cholesterol and Diabetes: अलसी के बीजों में कई विटामिन और मिनरल समेत अनगिनत पोषक तत्व होते हैं, जो कई गंभीर बीमारियों से राहत दिलाने में कारगर हो सकते हैं। बता दें कि कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के मरीजों के लिए ये बीज सबसे ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। फाइबर से भरपूर होने के कारण ये बीज पेट साफ करने में मदद कर सकते हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में कारगर हो सकते हैं। रोजाना इन बीजों का सेवन करने से सेहत को चमत्कारी फायदे मिल सकते हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार, अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स अच्छी मात्रा में होते हैं। इन बीजों में विटामिन बी1 (थायमिन), बी6 (पाइरिडोक्सिन) और कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस अच्छी मात्रा में होते हैं। अलसी के बीजों में लिग्नान होते हैं, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।
इन तरीकों से अलसी के बीजों का कर सकते है सेवन
आप अलसी के बीजों को दही, स्मूदी, सलाद या ओट्स में डालकर खा सकते हैं। अगर आप इन बीजों को पीसकर पाउडर के रूप में खाते हैं, तो यह सेहत के लिए सबसे ज़्यादा फायदेमंद होगा। अगर आप नियमित रूप से इन बीजों का सेवन करते हैं, तो आपकी सेहत बेहतरीन बनी रहेगी।
अलसी के बीज खाने के 5 बड़े फायदे
- अगर अलसी के बीजों को पीसकर रोजाना खाली पेट गुनगुने पानी के साथ सेवन किया जाए तो शरीर में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल खत्म हो जाता है। आयुर्वेद में इन बीजों को कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में काफी कारगर माना जाता है। अलसी के बीज कुल कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करते हैं।
- अलसी के बीज दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में कारगर हो सकते हैं। इन बीजों में पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की धमनियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।
- अलसी के बीजों में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। फाइबर हमारे पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज से राहत दिलाता है। अलसी के बीजों का सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
- डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ये बीज काफी फायदेमंद हो सकते हैं। अलसी के बीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है, क्योंकि इनमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। अलसी के बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को जवां बनाए रखते हैं।
- अलसी के बीजों में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। अलसी के बीजों में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाते हैं और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। अलसी के बीजों में पाए जाने वाले लिगनेन महिलाओं के हार्मोन का संतुलन बनाए रखते हैं।
Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।