Home Remedies Hair Care Tips: अगर आप स्किन की देखभाल करने के लिए कईं तरीके आजमाती हैं, ठीक उसी तरह आप अपने बालों को सिल्की बनाने के लिए भी सही तरीके से देखभाल कर सकती हैं। कई बार बालों को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता हैं, जिसकी वजह से बाल काफी रफ हो जाते है और बेजान नज़र आते हैं। अगर आप अपने बालों को सिल्की बनाना चाहती हैं, तो इन टिप्स को जरुर फॉलो कर सकती हैं। इन टिप्स को अपनाने से न सिर्फ आपके बाल सिल्की दिखाई देंगे, वहीं घनों बालों के साथ मजबूती भी होगी।
जैतून का तेल
आपको बता दें कि जैतून का तेल स्किन के साथ-साथ बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। ये बालों के सिल्की बनाने में सहायक है। आप हफ्ते में दो बार इस तेल से बालों में मसाज कर सकती हैं। इससे बालों में सिल्की शाइन को साथ मज़बूत भी होंगे।
बादाम का तेल
इस तेल के इस्तेमाल से बाल सिल्की होते हैं। आप इस तेल में शहद मिलाकर हेयर मसाज करें, लगभग आधे घंटे बाद पानी से धो लें।
केले
केले बालों को सिल्की बनाने में सहायक है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे बनाने के लिए 2 से 3 पके केले को मैश कर लें। अब इसमें 2 बड़े चम्मच दही, गुलाब जाल मिलाएं। अब इस पेस्ट को बालों पर लगाएं, 1 घंटे बाद पानी से धो लें।
मेंहदी और दही
बालों को पोषण देने के लिए दही और मेहंदी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए आप मेहंदी पाउडर और दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों में लगाएं। सूख जाने के बाद पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से आपके बाल शाइनी और सिल्की बन सकते हैं। चाहें तो आप इस पेस्ट में नींबू का रस भी डाल सकती हैं।
अंडे
अंडे के इस्तेमाल से बालों को जरूरी पोषण मिलता है। इसके लिए आप अंडे की जर्दी में नारियल का तेल मिलाएं और इस मिश्रण को बालों में लगाएं। हफ्ते में एक से दो बार इस प्रक्रिया को कर सकते हैं।
मेथी के दाने
मेथी के दाने बालों को सिल्की बनाने में काफी मदद करते हैं। इसके लिए आप मेथी के दाने को पानी में डाल कर 2 से 3 घंटे के लिए भिगो दें। अब आप इसका पेस्ट तैयार कर लें। चाहें तो आप इस पेस्ट में नारियल या बादाम का तेल मिला कर बालों पर लगाएं।