India News(इंडिया न्यूज),Foods for Summer: गर्मियां शुरू होते ही शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। खाली बैठे रहने से शरीर पानी की कमी का शिकार हो जाता है। साथ ही इस मौसम में पैरों में अकड़न और नसों में खिंचाव जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। ऐसे में इस मौसम के आने से पहले ही आपको अपनी डाइट में ये चीजें शामिल कर लेनी चाहिए जो आपको इन परेशानियों से बचा सकती हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें आपको गर्मियां आने से पहले ही खाना शुरू कर देना चाहिए।
गर्मी आने से पहले ही इन चीजों को करना शुरू कर दें
रोजाना खीरा खाएं
गर्मी आने से पहले आपको अपने शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की मात्रा का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसे में आपको रोजाना खीरा खाना चाहिए। खीरा सबसे पहले आपके शरीर को हाइड्रेट करता है और पानी की कमी को दूर करता है। इसके अलावा यह शरीर में फाइबर की कमी को दूर कर पाचन क्रिया को तेज करता है। साथ ही खीरा खाने से पेट को ठंडक मिलती है और गर्मी में होने वाली समस्याओं से बचाव होता है। इसलिए गर्मी आने से पहले ही रोजाना दो खीरे खाएं। इसे आप नमक के साथ या सलाद या रायते के तौर पर खा सकते हैं।
रोजाना 1 कटोरी दही खाएं
गर्मी में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए रोजाना 1 कटोरी दही खाना शुरू कर दें। दही आपके पाचन क्रिया को तेज करने के साथ-साथ आपके पेट को ठंडक पहुंचाने में मददगार है। इसके अलावा यह अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है और पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह एसिडिटी और अपच को रोकने में भी मददगार है।
दिन में 3 लीटर पानी पिएं
खुद को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पिएं। आप जितना पानी पिएंगे, आपका शरीर उतना ही स्वस्थ रहेगा। पानी की कमी से डिहाइड्रेशन हो सकता है जिससे कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, गर्मियों के आने से पहले ही अपने आहार में इन चीजों को शामिल कर लें ताकि पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी जैसी गर्मियों से जुड़ी अन्य बीमारियों से बचा जा सके।
सांप की तरह पेड़ पर लिपटी ये चीज नोच कर बाहर कर देती है सारी गंदगी, जानें 4 चमत्कारी फायदे!