India News (इंडिया न्यूज़), Benifits of Lasoda: कोई भी पुरुष अपनी खूबसूरती अपने चेहरे से नहीं बल्कि अपने आकर्षक शरीर से दिखाता है। लेकिन आजकल के खान-पान की वजह से बहुत से लोग बेहद दुबले-पतले और कमजोर हैं। शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाने के लिए बहुत से लोग रोजाना मांस का सेवन करते हैं। लेकिन इसमें मौजूद अधिक मात्रा में तेल और मसाले सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बता रहे हैं जिसे बहुत ताकतवर माना जाता है। यह मांस से 10 गुना ज्यादा ताकतवर होता है। इसका सेवन करने से शरीर में ताकत आती है। इस फल का नाम लसोड़ा है। इसे आम भाषा में इंडियन चेरी भी कहते हैं। इसका सेवन शरीर के लिए बहुत अच्छा और ताकत से भरपूर होता है। आयुर्वेद में लसोड़ा को कृमिनाशक और ताकतवर फल माना जाता है। इसे लगातार एक महीने तक खाने से आपको शरीर में पहलवानों जैसी ताकत का अनुभव होगा।
अन्य लाभ
दाद के उपचार में लसोड़ा के लाभ
लसोड़ा के बीजों का गूदा पीसकर दाद पर लगाने से दाद दूर हो जाता है।
फोड़े-फुंसियों के उपचार में लसोड़ा के लाभ
लसोड़ा के पत्तों की पोटली बनाकर फोड़े-फुंसियों पर बांधने से फोड़े-फुंसी दूर हो जाते हैं।
गले के रोगों के उपचार में लसोड़ा के लाभ
लसोड़ा की छाल के काढ़े से गरारे करने से गले के सभी रोग ठीक हो जाते हैं।
दस्त के उपचार में लसोड़ा के लाभ
लसोड़ा की छाल को पानी में पीसकर पीने से दस्त ठीक हो जाता है।
हैजा के उपचार में लसोड़ा के लाभ
लसोड़ा की छाल को चने की छाल में पीसकर हैजा के रोगी को पिलाने से हैजा में लाभ होता है।
दांत दर्द में लसोड़ा के लाभ
लसोड़ा की छाल का काढ़ा बनाकर उस काढ़े से गरारे करने से दांत दर्द ठीक हो जाता है।
बल बढ़ाने में लसोड़ा के लाभ
लसोड़ा के फलों को सुखाकर उनका चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को चीनी की चाशनी में मिलाकर लड्डू बना लें। इसे खाने से शरीर मोटा होता है और कमर मजबूत होती है। सूजन दूर करने में लसोड़ा के फायदे: लसोड़ा की छाल को पीसकर उसका लेप आंखों पर लगाने से आंखों में ठंड लगने की पीड़ा दूर होती है।
Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।