India News (इंडिया न्यूज),Ghee In Warm Water: आयुर्वेद में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। ऐसा ही एक नुस्खा है गुनगुने पानी में घी डालकर सुबह खाली पेट पीना। वैसे तो सुबह गुनगुना पानी सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन अगर आप पानी में 1 चम्मच घी डालकर पीते हैं तो इससे पेट अच्छे से साफ होता है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। आयुर्वेद में इसे महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना गया है। खासकर महिलाओं के पीरियड्स के दिनों में आपको पानी में देसी घी डालकर लगातार 5 दिनों तक पीने की सलाह दी जाती है। इससे महिलाओं में फाइब्रॉएड, गर्भाशय में फाइब्रॉएड, जोड़ों में दर्द और कई अन्य बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

पानी में एक चम्मच घी

सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच घी मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। अगर आप गाय का घी इस्तेमाल करते हैं तो यह और भी फायदेमंद होता है। हफ्ते में कम से कम 2-3 दिन एक चम्मच घी डालकर पानी पीना चाहिए। इससे पाचन क्रिया दुरुस्त होगी। यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करेगा।

घी के साथ गुनगुना पानी पीने के फायदे

  • रोजाना सुबह गुनगुने पानी से दिन की शुरुआत करने से पेट और आंतें साफ होती हैं। अगर आप घी के साथ पानी पीते हैं, तो पाचन तंत्र और भी बेहतर तरीके से काम करता है।
  • घी के साथ पानी पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इससे शरीर लंबे समय तक ऊर्जावान बना रहता है और स्फूर्ति मिलती है।
  • चमकती त्वचा पाने के लिए भी घी के साथ पानी पीने की सलाह दी जाती है। घी में पाए जाने वाले फैटी एसिड त्वचा को अंदर से मुलायम और चमकदार बनाते हैं।
  • पीरियड्स के दौरान खासकर महिलाओं को घी के साथ गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जाती है। इससे हॉर्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • कुछ दिनों तक लगातार घी के साथ पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। इससे शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और लिवर साफ हो जाता है।

इस एक विटामिन की कमी से दिमाग हो जाता है कमजोर! बन सकते हैं भूलने की बीमारी के शिकार

जोड़ों में होने लगी है जलन तो समझ लें यूरिक एसिड का है खेल! बढ़ने के पीछे हो सकती हैं ये 5 बड़ी वजहें