India News (इंडिया न्यूज), Curry Leaves Benefits: करी पत्ता स्वाद बढ़ाने का काम करता है। लेकिन इसका काम केवल खाने का स्वाद बढ़ाना ही नहीं है। बल्कि करी पत्ता सेहत को अनगिनत फायदे पहुंचाने में मददगार है। करी पत्ते में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर हम रोजाना करी पत्ता को अपनी डाइट में शामिल करें तो पेट से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है।
यह वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। करी पत्ते के और भी कई फायदे हैं। करी पत्ता पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मददगार होता है। यह कब्ज, गैस, एसिडिटी और उल्टी जैसी समस्याओं को दूर करता है। करी पत्ते को पानी में उबालकर पीने से पेट का इंफेक्शन दूर होता है।
डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार
डायबिटीज के मरीजों को करी पत्ते का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा करी पत्ता शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को संतुलित रखता है। यह डायबिटीज में काफी फायदेमंद होता है।
वजन नियंत्रित करने में कारगर
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो करी पत्ते का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर शरीर को डिटॉक्स करते हैं और फैट कम करने में मदद करते हैं। यह भूख को नियंत्रित करता है और ज्यादा खाने से रोकता है।
सर्दियों में सेहत के लिए बेहद कारगर है ये चीज, कई बीमारियां होती हैं छूमंतर
बालों को मजबूत बनाता है
करी पत्ता न केवल आपकी सेहत को फायदा पहुंचाता है बल्कि खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करता है। यह बालों के लिए भी फायदेमंद है। यह बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हें मुलायम बनाता है। इसमें विटामिन ए और सी की अच्छी मात्रा होती है, जो बालों के लिए फायदेमंद है।
तनाव कम करने में फायदेमंद
करी पत्ता खाने से मानसिक तनाव और चिंता को कम किया जा सकता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण तंत्रिका तंत्र को शांत करने में मदद करते हैं। जिससे तनाव दूर होता है। इसके अलावा यह मानसिक शांति बनाए रखने और शरीर को आराम देने में मदद करता है।
ठंड के मौसम में रोजाना करें इस देसी तेल से मालिश, फायदे गिन रह जाएंगे हैरान
Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।