India News (इंडिया न्यूज),Green Moong: मौसम बदलते ही हमें अपने खान-पान पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है, ताकि शरीर मजबूत बना रहे और बीमारियों से बचा रहे। ऐसे में मूंग दाल एक बेहतरीन सुपरफूड है, जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। यह हल्का, पचने में आसान और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खासकर, इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनरल शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करते हैं। आइए इस कड़ी में जानते हैं मूंग दाल खाने से आपको क्या जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं।
ग्रीन मूंग के फायदे
मूंग दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है। यह खासकर शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। मूंग दाल में मौजूद विटामिन ए, बी, सी, ई और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। मूंग दाल में पाया जाने वाला आयरन और फोलेट गर्भवती महिलाओं और उनके होने वाले बच्चे के लिए बहुत जरूरी होता है।
इन फलों के कारण पत्तथर बन गई है किडनी, अभी से हो जाएं सावधान, वरना जा सकती है जान!
कई समस्याओं में कारगर
यह मां और बच्चे दोनों के विकास में मदद करता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में मूंग दाल को जरूर शामिल करें। इसमें लो-कैलोरी और हाई-प्रोटीन होता है, जिसके कारण यह आपको लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होने देता और वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और हेल्दी फैट कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखते हैं, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।
मूंग दाल शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करती है। इसे खाने से कमजोरी और थकान दूर होती है और शरीर एक्टिव रहता है। इसे दाल, खिचड़ी, स्प्राउट्स, सूप या पराठे के रूप में खाया जा सकता है। यह हर तरह से सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती है।
कब्ज-एसिडिटी ने तोड़ दिया है शरीर, केवल एक ड्राय फूड बचा लेगा जाल, नही बनेगा काल!