India News (इंडिया न्यूज), Hair Care Tips: महिलायें अपने बालों की ग्रोथ के लिए कोई न कोई उपाय ढूँढती ही रहती हैं। यदि आप भी बालों के गिरने व टूटने से दुखी हैं तो आपको नारियल तेल लगाना चाहिए। नारियल तेल बालों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। इस तेल का उपयोग बहुत पहले से बालों को बढाने और बेहतर बनाने के लिए होता आया है, इससे बाल सेहतमंद भी रहते हैं।

बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद नारियल तेल

जानकारी के लिए बता दें कि, नारियल तेल फैटी एसिड्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपुर होता है। ये सभी बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। बालों मे रोजाना नारियल तेल से मसाज करने से वे रूखे नहीं होते हैं और झड़ने कम हो जाते हैं। जिन लोगों के बाल झड़ रहे हैं या गंजेपन का शिकार हो गए हैं उनको यह लेख जरूर पढ़ना चाहिए। आगे आप पढ़ सकते हैं कि कैसे नारियल तेल के इस्तेमाल से आप अपने बालों में निखार ला सकते हैं।

शुगर, BP या बन रही हो गैस… इन 100 बिमारियों की कट्टर दुश्मन है ये 1 हरी सब्जी! खून से निचोड़ लेती है शरीर की सारी गंदगी, आयुर्वेद भी हैरान

सही तेल बालों पर लगाएं

नारियल तेल लेने से पहले देख लें कि वह एक हाई क्वालिटी, ऑर्गैनिक और कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑइल ही हो। ऐसे नारियल तेल में सारे जरूरी पोषक तत्व बहुत ही आसानी से आपको मिल जाएंगे। इससे बालों को सही पोषण मिलेगा।

गर्म तेल का करें इस्तेमाल

गंजापन दूर करने के लिए तेल को गर्म कर लें और अपने दोनों हाथों से रगड़कर स्कैल्प पर हल्के हाथ से मसाज करें। गर्म तेल स्कैल्प को बेहतर तरीके से पेनिट्रेट करने में मददगार होता है।

बालों को कई हिस्सों में बांट लें

बालों पर नारियल तेल के इस्तेमाल से पहले उन्हें अच्छी तरह कई हिस्सों में बांट लें। इसके बाद सिर में जहां के बाल पूरी तरह जा चुके हैं वहां पर सही से लगा लें। रोजाना ऐसा करने से आपको अपने बालों में बहुत जल्द ग्रोथ देखने को मिलेगी।

हल्के हाथों से सिर की मसाज करें

यदि आप अपने बालों को दोबारा उगाना चाहते हैं तो उनकी सही ढंग से मसाज करना बहुत जरूरी है। अपनी उंगलियों से धीरे-धीरे गर्म नारियल तेल से मसाज करें। ज्यादा प्रेशर न लगाते हुए 5 से 10 मिनट तक सर्कुलर मोशन में उंगलियों से मसाज करें। ऐसा करने से आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा। इससे बाल दोबारा बढ़ने लगेंगे।

बालों को सही से धोएं

बालों पर नारियल तेल लगाकर रात भर रहने दें और सुबह एक माइल्ड शैंपू लेकर उससे अपने बालों को सही ढंग से धो दें, समय न हो तो आप एक घंटे बाद भी बालों को धो सकते हैं।

अंधविश्वास या हकीकत? क्या सच में बिल्ली रास्ता काट दे तो होता है कुछ बुरा, कुछ सेकंड रूकने से क्या है कनेक्शन, वजह जान उड़ जाएंगे होश!