India News (इंडिया न्यूज़), Health Tips: खाने में स्वादिष्ट कीवी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है इसे चाइनीज गूजबेरी के नाम से भी जाना जाता है। ये फल बाहर से हल्के भूरे रंग का होते हैं इनके अंदर का गूदा चमकीला हरा होता है और छोटे-छोटे बीज भी होते हैं। कीवी कई पोषक तत्वों से होते हैं इनमें कई बीमारियों को दूर भगाने की पॉवर होती है ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने से लेकर आंखों को हेल्दी रखने तक इन्हें खाने के कई फायदे हैं। आइए जानते हैं कीवी के फायदों के बारे में-
उच्च विटामिन सी स्रोत
कीवी में विटामिन सी की अधिक मात्रा होती है, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करता है।
डाइजेशन को सहायक
कीवी में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को सहायक होता है और आपको कब्ज से बचाता है।
हृदय स्वास्थ्य
इसमें पोटैसियम और फाइबर की मात्रा होने से हृदय स्वास्थ्य को बेहतरीन लाभ मिल सकता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
कीवी में लूटिन और जीक्जांथिन, दो ऐसे पौष्टिक तत्व होते हैं जो आंखों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखते हैं।
ये भी पढ़ें- Blood Pressure Causes: लो बीपी रहना भी होता है खतरनाक, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके