India News (इंडिया न्यूज), Gond Katira Benefits: हर कोई स्वस्थ और फिट रहना चाहता है, लेकिन काम और भागदौड़ के कारण वे अपनी सेहत का ज्यादा ख्याल नहीं रख पाते हैं। ऐसे में कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है और शरीर जल्दी बूढ़ा होने लगता है। हालांकि आमतौर पर 40 की उम्र पार करते ही शरीर में बदलाव आने लगते हैं। उम्र बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन अगर सावधानियां बरती जाएं तो स्वस्थ शरीर के साथ-साथ 50 की उम्र में भी जवान दिख सकते हैं। अगर आप भी लंबे समय तक जवान दिखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में गोंद कतीरा को शामिल करें।
पेड़ों से निकलता है प्राकृतिक गोंद
गोंद कतीरा (ट्रैगैकैंथ गम) एक प्राकृतिक गोंद है, जो पेड़ों से निकाला जाता है। इसका आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा में काफी इस्तेमाल होता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं जो इसे सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, गोंद कतीरा क्रिस्टल की तरह दिखता है और पानी में मिलाने पर जेली जैसा हो जाता है। गोंद कतीरा में प्रोटीन, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। गोंद कतीरा का सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
शरीर का तापमान रहेगा नियंत्रित
गोन कतीरा शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है। यह शारीरिक कमजोरी को दूर करता है और तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। इसे शेक या दूध में मिलाकर पीने से ताकत बढ़ती है। गोंद कतीरा का सेवन पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए गोंद कतीरा काफी कारगर हो सकता है। गोंद कतीरा पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। गोंद कतीरा को जब पानी में मिलाया जाता है तो यह जेली जैसा बन जाता है। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
त्वचा रहेगी आपकी सॉफ्ट
गोंद कतीरा का सेवन करने से त्वचा में निखार आता है। यह त्वचा को नमीयुक्त रखता है और झुर्रियों को कम करता है। इसे फेस पैक के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस तरह करें सेवन
गर्मियों में इसे पानी में भिगोकर फुला लें और ठंडे दूध, शर्बत या शेक में मिलाकर सेवन करें। इसी तरह सर्दियों में इसे घी में भूनकर लड्डू या हलवे के रूप में खाएं। इसके अलावा गोंद कतीरा को फेस पैक में मिलाकर या मॉइश्चराइजर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।