India News (इंडिया न्यूज़),High Cholesterol: शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल का बढ़ना एक गंभीर स्थिति है। कोलेस्ट्रॉल मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है, जो हमारे लिवर में बनता है। यह दो तरह का होता है। पहला एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और दूसरा एचडीएल कोलेस्ट्रॉल। एचडीएल कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए अच्छा माना जाता है, जबकि एलडीएल कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए हानिकारक होता है। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर यह धीरे-धीरे नसों के अंदरूनी हिस्सों में जमा होने लगता है, जिससे धमनियां ब्लॉक हो जाती हैं और शरीर में रक्त का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता। इस स्थिति में हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, स्ट्रोक और लकवा जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में समय रहते एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करना जरूरी है।

खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर क्या करें?

इस मामले को लेकर मशहूर सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रयान फर्नांडो ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में न्यूट्रिशनिस्ट बताते हैं, गलत खान-पान, ज्यादा तैलीय चीजों के सेवन से नसों में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। हालांकि अच्छी बात यह है कि कुछ हेल्दी चीजों का सेवन भी इसे कम करने में मददगार हो सकता है। इन्हीं खास चीजों में से एक है आंवला।

खराब कोलेस्ट्रॉल की बढ़ी मात्रा

न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, ‘अगर आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ गई है, तो आंवले का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए हर सुबह सूखे आंवले का पाउडर बना लें। आप इस पाउडर को नींबू पानी में मिलाकर पी सकते हैं। इस ड्रिंक को रोजाना खाली पेट पीने से शरीर से कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में मदद मिल सकती है।

कैसे पहुंचाता है फायदा

2011 में खराब कोलेस्ट्रॉल पर आंवले के प्रभाव पर एक शोध किया गया था। इस शोध में 60 मरीज शामिल किए गए थे। इन मरीजों को लगातार 12 सप्ताह तक आंवला दिया गया। एक निश्चित अवधि के बाद, मरीजों में आंवला पाउडर के नियमित सेवन से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल में उल्लेखनीय कमी और एचडीएल में वृद्धि देखी गई। आंवले में विटामिन सी और साइट्रिक एसिड की अच्छी मात्रा होती है। ये दोनों खराब वसा के कणों को पिघलाने के लिए क्लींजर की तरह काम करते हैं और इसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं। इस तरह, आंवले का सेवन कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। वहीं, नींबू में भी विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में आप रोजाना खाली पेट 1-2 चम्मच आंवला पाउडर को नींबू पानी में मिलाकर पी सकते हैं।

ज़हर नहीं संजीवनी है ये पौधा! हीरे से भी ज्यादा है कीमती, अगर कहीं दिख जाए तो झपटने में ना करें देर!

गंजेपन से हो चुके हैं परेशान? अब सिर पर उगेंगे घने-काले बाल, बस आज से शुरू करें ये देसी नुस्खे