India News (इंडिया न्यूज),High Cholesterol: खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या बेहद आम हो गई है। शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल का सीधा असर दिल पर पड़ता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है। इसे कंट्रोल करने के लिए ग्रीन फूड्स बेहद जरूरी हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में जानकारी दी है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।
अंगूर
अंगूर एक ऐसा फल है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें हाइड्रॉक्सी सिनामेट नामक फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। अपने दैनिक आहार में अंगूर को शामिल करने से हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है। हृदय संबंधी समस्याओं को कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए अंगूर बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। इसलिए अंगूर का सेवन नाश्ते के तौर पर या जूस के रूप में करना बेहतर होता है।
ब्रोकली
ब्रोकली पौष्टिक तत्वों से भरपूर सब्जी है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करती है। ब्रोकली में फाइबर, विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं। ये पोषक तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखते हैं और दिल की सेहत को बेहतर बनाते हैं। अपने आहार में नियमित रूप से ब्रोकली को शामिल करने से हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है। सलाद या सूप के रूप में ब्रोकली खाना सेहत के लिए अच्छा होता है।
एवोकाडो
एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है। इसे शरीर के लिए अच्छा फैट माना जाता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से एवोकाडो का सेवन करने से दिल की समस्याओं से बचाव होता है। एवोकाडो में विटामिन ई और पोटैशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी होते हैं। ये दिल की सेहत को बेहतर बनाने के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।
हरी सब्जियाँ
हरी सब्जियों में विटामिन K, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। हरी सब्जियाँ सेहत के लिए बहुत अच्छी होती हैं। पालक, केल और कोलार्ड ग्रीन जैसी हरी सब्जियाँ फाइबर से भरपूर होती हैं। यह फाइबर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल की सेहत को बेहतर बनाता है। हरी सब्जियां कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
अंदर ही अंदर सड़ने लगेगी है किडनी, तो आज ही इन ज़हरीले फूड्स से कर लें तौबा!