Home Remedies to Remove Stains from Clothes
हमारे देश में चाय के दीवाने बहुत हैं। ऐसे में चाय कपड़ों पर गिर जाए तो जिद्दी दाग हटाए नहीं हटते। ये आसान टिप्स आपकी मदद करेंगे। इंडिया वालों को चाय बेहद पसंद है। हर घर में आपको चाय के दीवाने मिलेंगे। ऐसे में एक आम शिकायत सामने आती है कि चाय पीते समय कपड़ों पर गिर गई औ? उसका दाग कपड़े से नहीं छूट रहा। ऐसे में कई शानदार कपड़े खराब हो जाते हैं और उन्हें फिर पहना नहीं जाता है। आप भी कपड़ों पर गिरी चाय के जिद्दी दाग से परेशान हो गए हैं तो आपके लिए बेहद शानदार टिप्स यहां है। चलिए जानते हैं कि कपड़ों से चाय का दाग कैसे हटाया जाए।
Home Remedies to Remove Stains from Clothes
व्हाइट विनेगर
जी हां, व्हाइट विनेगर यानी सफेद सिरका एक नैचुरल क्लींजर है तो है ही, साथ ही ये एक शानदार ब्लीचिंग एजेंट भी है। यह कपड़ों पर लगे दाग धब्बों को हटाता है। सबसे पहले आप एक बाल्टी पानी में आधा कप सफेद सिरका घोल लें। अब दाग वाला कपड़ा इसमें भिगोकर दाग वाली जगह को थोड़ी देर रगड़ लें। अब थोड़ी देर के लिए उसी कपड़े को इस सिरके वाले पानी में भिगोकर रख दें। पंद्रह मिनट बाद इस कपड़े को निकाल कर साफ पानी में धोकर सुखा दें।
Home Remedies to Remove Stains from Clothes
ग्लिसरीन
ग्लिसरीन फटें होंठों को मुलायम करने के साथ साथ कपड़ों पर से दाग भी हटाती है। दाग वाली जगह पर पूरी तरह ग्लिसरीन को मल दीजिए। फिर इसे कुछ देर छोड़ दीजिए और बाद में साबुन से कपड़े को अच्छी तरह साफ कर लीजिए।
Home Remedies to Remove Stains from Clothes
नींबू
नींबू भी नैचुरल क्लींजर होने के साथ साथ ब्लीचिंग एजेंट का काम करता है। नींबू में दाग धब्बों को साफ करने की शानदार क्षमता है और इसीलिए इससे दाग धब्बे गायब हो जाते हैं और कपड़े की उम्र भी लंबी होती है। आपको सबसे पहले नींबू काट कर जहां दाग लगा है , उस हिस्से पर अच्छी तरह रगड़ना है। जब दाग वाले हिस्से पर पूरी तरह नींबू का रस लग जाए तो कपड़े को धूप में सुखा दें। कुछ ही देर में आपको कपड़े पर लगा चाय का दाग हल्का होता नजर आएगा।
Home Remedies to Remove Stains from Clothes
उबले आलू का पानी
एक बर्तन में कुछ आलू उबाल लीजिए। इन आलुओं को तो आप भोजन में इस्तेमाल कर लीजिए लेकिन जिस पानी में आलू उबाले हैं, उससे कपड़े पर गिरी चाय का दाग हटाया जा सकेगा। इस पानी में दाग वाले कपड़े को आधे घंटे के लिए भिगो दें औ? फिर साफ पानी में धो कर धूप में सुखा लें।
Home Remedies to Remove Stains from Clothes
सुहागा
सोने पर सुहागा आपने कहावत सुनी होगी। यही सुहागा यानी सोडियम टेट्राबोरेट आपको बाजार से मिल जाएगा। इसे गुनगुने पानी में अच्छी तरह घोल लीजिए और इस घोल को दाग वाली जगह पर लगा दीजिए। बाद में साफ पानी से कपड़ा धो लें। कपड़े से चाय का दाग निकल जाएगा।
Home Remedies to Remove Stains from Clothes
उबलता हुआ पानी
जी हां, उबलता हुआ पानी चाय के दाग को गायब करता है। एक बर्तन में पानी उबाल लें और उबलने दे। इसी उबलते हुए पानी में दाग वाला कपड़ा कुछ देर के लिए छोड़ दें। बाद में साबुन से धोकर सुखा दें। इससे चाय के दाग चले जाएंगे।
Must Read:- कार में लगे ये 5 सेंसर, खराब हो जाएं आ सकती है बड़ी दिक्कत