Vastu Tips to Remove Negativity: घर एक ऐसी जगह है जहां दिन भर की थकान और उलझन को किनारे रखकर इंसान सुकून और शांति पाता है। अपने घर वालो के साथ समय बिता कर अच्छा महसूस करता है। जब घर के सभी लोग एक साथ होते है, खुशियां बांटते है और साथ ही एक जगह बैठ कर खाना खाते है तो ऐसे घर हमेशा खुशहाल रहते है। लेकिन जब घर में अशांति, निराशा, दुख, लड़ाइयों का माहौल हो, तो घर जैसी ख़ूबसूरत जगह भी बुरी लगने लगती है।
अगर आपको भी अपने घर में ऐसी निगेटिव एनर्जी का अहसास होता है, तो यहां जाने इसे दूर करने के कुछ ज़रूरी टिप्स। इन वास्तु टिप्स को अपनाकर आप अपने घर में खुशियां लाने में कामयाब होंगे। साथ ही घर से नेगेटिव एनर्जी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।
घर से निगेटिविटी दूर करने के ये 6 उपाय
धूप जलाएं
नेगेटिव एनर्जी को दूर करने और पॉजिटिव एनर्जी को अपने घर में स्थापित करने का एक तरीका है घर में धूप जलाना। मान्यता है कि सफेद धुएं से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। साथ ही इसकी सुगंध आध्यात्मिक और ध्यानस्थ स्थिति को प्राप्त करने में भी मदद करती है। इस वजह से घर में धूप जरूर जलाएं।
ताजे फूल
घर में रखे फूलदान में ताजे फूल अपने आस-पास मौजूद लोगों कोपॉजिटिव वाइब्स देते हैं। अगर फूलदान में सूखा फूल रखा हो तो उसे तुरंत हटाएं। ये सूखे फूल नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को बढ़ाते हैं।
सफेद मोमबत्तियां
घर में सफेद मोमबत्तियां जलाने से माहौल खुशनुमा बनाता है। साथ ही सफेद मोमबत्तियां नेगेटिव एनर्जी को पॉजिटिव एनर्जी में बदलती है। घर के पूर्व, उत्तर-पूर्व और दक्षिण दिशा में मोमबत्ती जलाने से घर में सुख-समृद्धि की स्थापना होती है।
गुलाबी नमक
कमरे के कोनों और कालीनों में नमक छिड़कने से भी घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। नमक के क्रिस्टल में नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की प्राकृतिक क्षमता होती है। आप समुद्री नमक को डोरमैट से ढक कर रखें तो इससे भी नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
बांस का पौधा
अगर आप अपने घर के पूर्वी कोने में बांस का पौधा लगाते हैं तो ये मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करेगा। वहीं अगर आप इसे दक्षिण-पूर्व में रखते हैं तो यह आर्थिक लाभ और परिवार में समृद्धि लाने में मदद करता है।
पानी का फव्वारा
पानी बुरी एनर्जी को सोखने के लिए जाना जाता है। अगर घर में फव्वारा लगा हो, तो मानते हैं कि उसके बहते पानी में नेगेटिव एनर्जी उसके साथ बहती जाती है। अगर घर के एंट्रेंस के आसपास फव्वारा लगाएंगे, तो नकारात्मक ऊर्जा को घर के बाहर रोकने में मदद करता है। सूखा फव्वारा अशुभ होता है।