India News (इंडिया न्यूज), Intestine Cleaning Tips: शरीर के अंदरूनी अंगों में आंत का बहुत महत्व है, अगर यह स्वस्थ है तो आप गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। लेकिन इसका अस्वस्थ होना पेट से जुड़ी बीमारियों का कारण बनता है। आपको बता दें कि कोलन यानी बड़ी आंत का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है, तभी आपका मेटाबॉलिज्म अच्छा रहेगा। तो आइए जानते हैं आंत में जमा कचरे को साफ करने (आंतों के स्वास्थ्य) के लिए क्या करें।

ऐसे रखें अपनी आंतों को स्वस्थ

सब्जियों का जूस

आप सब्जियों का जूस पी सकते हैं जिसमें लौकी, टमाटर, पालक, चुकंदर, अनार, अदरक, करेला आदि शामिल हैं। ये जूस आंतों को साफ करने के लिए काफी हैं।

हाई फाइबर डाइट

आंतों को साफ करने के लिए हाई फाइबर डाइट भी काफी है। इसमें प्राकृतिक रूप से सफाई करने के गुण होते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में सेब, संतरा, खीरा और एलोवेरा जूस शामिल कर सकते हैं।

सड़ते लिवर में जान डाल देती हैं ये 5 चिजें, जड़ से नोच फेकती है सार गंदगी, अनगिनत पायदे जान हो जाएंगे हैरान!

गुनगुना पानी

सुबह गुनगुना पानी पीना भी आंतों के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। इससे आपको शौच करते समय मल त्याग करने में आसानी होगी। यह सबसे कारगर उपाय माना जाता है।

गाय का घी

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए जब भी आप तेल, मसाले वाला तला हुआ खाना खाते हैं तो रात को एक चम्मच गाय का घी खाकर सो जाएं। इससे सुबह आपका पेट जल्दी साफ हो जाएगा। ध्यान रखें कि घी भैंस का नहीं होना चाहिए क्योंकि इसे पचाना मुश्किल होता है।

पेट की समस्या

रात को एक गिलास गर्म दूध पीकर सोने से भी आपको पेट की समस्याओं से राहत मिलेगी। यह पित्त की समस्याओं के लिए काफी अच्छा साबित होता है। आप इसमें घी डालकर भी पी सकते हैं।

बाजार में धड़ले से बिक रहा है जहरीला अदरक, भूलकर भी कर लिया सेवन तो हो सकती है ये खतरनाक बिमारी, जानें कैसे करें असली अदरक की पहचान

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।