India News (इंडिया न्यूज), Karonda Ke Fayde: गर्मियों के मौसम में मिलने वाला करौंदे औषधीय गुणों से भरपूर फल है, जो कई गंभीर बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। छोटे आकार का यह फल सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है और कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे प्राकृतिक सुपरफूड मानते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद
करौंदे में अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है और दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
सबसे बड़ा खुलासा! 2029 में भाजपा की ओर से यह शख्स बनेगा प्रधानमत्रीं, देवेंद्र फणनवीस ने लीक किया नाम
कैंसर से बचाव में मददगार
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, करौंदे में कैंसर रोधी गुण होते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में कारगर साबित हो सकते हैं। इसके सेवन से कैंसर का खतरा काफी हद तक कम होता है वजन कम होता है और पाचन क्रिया बेहतर होती है। करौंदे में कैलोरी कम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है। इसे डाइट में शामिल करने से शरीर की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। साथ ही यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर माना जाता है।
महिलाओं के लिए खास तौर पर फायदेमंद
आयरन वाला करौंदा एनीमिया को रोकने में मदद करता है, जो महिलाओं के लिए खास तौर पर फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके सेवन से बाल मजबूत और घने होते हैं, साथ ही त्वचा में निखार और पिंपल्स की समस्या को कम करने में भी मदद मिलती है। जूस, अचार, चटनी, जैम या सब्जी के रूप में करौंदे को अपनी डाइट में शामिल करके इन स्वास्थ्य लाभों का आसानी से लाभ उठाया जा सकता है।