India News (इंडिया न्यूज), Kidney Damage Symptoms: अगर आपके चेहरे पर हर सुबह सूजन दिखाई देती है या दिनभर के बाद पैरों में भारीपन और सूजन महसूस होती है, तो इसे मामूली न समझें। यह आपकी किडनी की सेहत बिगड़ने का संकेत हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, जब किडनी अपना काम ठीक से नहीं कर पाती, तो शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सूजन दिखाई देने लगती है। यह सूजन इसलिए होती है क्योंकि किडनी शरीर से अतिरिक्त तरल पदार्थ नहीं निकाल पाती, जिससे वे अंगों में जमा हो जाते हैं।
क्या हैं किडनी खराब होने के लक्षण?
किडनी की खराबी का सबसे सामान्य और शुरुआती लक्षण आंखों के नीचे पफीनेस यानी सूजन है। यह विशेषकर सुबह उठने के तुरंत बाद नजर आती है। इसके अलावा दिनभर चलने या खड़े रहने के बाद पैरों, टखनों और एड़ियों में सूजन भी इस रोग की पहचान हो सकती है।
अब धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम, UPI ऐप खोलकर रख देगा सारी कुंडली, NPI ने किए बड़े बदलाव
इन लक्षणों पर दे दें ध्यान
कई बार उंगलियों में सूजन या अंगूठे के आसपास भारीपन भी महसूस होता है, जो अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। साथ ही, पेट के निचले हिस्से या कमर में दर्द या सूजन होना भी किडनी में संक्रमण या पथरी की ओर इशारा कर सकता है। थकान, कमजोरी, भूख में कमी और अचानक वजन बढ़ना भी इस रोग के लक्षणों में शामिल हैं।
लक्षण नजर आते ही डॉक्टर से संपर्क करें
अगर शरीर में बार-बार सूजन हो रही है या ऊपर दिए गए लक्षण बार-बार नजर आ रहे हैं, तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क करें। किडनी की जांच के लिए ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट और अल्ट्रासाउंड जैसी जांचें करवाई जाती हैं, जो स्थिति को स्पष्ट कर सकती हैं।
कैसे रखें किडनी स्वस्थ?
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए पानी भरपूर मात्रा में पीना चाहिए, साथ ही नमक और तली-भुनी चीजों का सेवन कम करें। शराब और धूम्रपान से दूरी बनाएं और नियमित व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इसके अलावा ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना भी जरूरी है।
किडनी को न बनने दे बिमारियों का घर
किडनी हमारे शरीर का एक अहम अंग है, जिसकी अनदेखी भविष्य में गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। इसलिए शरीर में सूजन या असामान्य बदलाव को नजरअंदाज न करें और समय रहते उचित जांच और इलाज करवाएं।
क्या धोनी लेने वाले हैं IPL से संन्यास? खुद माही ने दिया सारे सवालों के जवाब, सुन दंग रह गए फैंस