India News (इंडिया न्यूज), Kideny Cure: किडनी हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करती है और पेशाब के जरिए शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती है। स्वस्थ रहने के लिए किडनी का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। एक बार किडनी से जुड़ी कोई समस्या होने पर शरीर में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, सुबह उठते ही कुछ आसान तरीकों से किडनी को स्वस्थ और सुपर एक्टिव बनाया जा सकता है। झारखंड की राजधानी रांची के आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे ने किडनी को डिटॉक्स करने के तरीके बताए हैं, जिनका पालन करने से किडनी की सेहत को कई फायदे मिलेंगे।
सुबह के समय कुछ खास तरह के काम करने चाहिए ताकि किडनी स्वस्थ तरीके से काम कर सके। इन्हें करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं और कई बीमारियों से बचाव होता है। किडनी को लंबे समय तक सक्रिय और काम करते रखने के लिए पानी बहुत जरूरी है। अच्छी मात्रा में पानी पीने से किडनी सक्रिय रहती है और अच्छे से काम करती है।
पथरी से बचाव
खूब पानी पीने से किडनी में पथरी नहीं होती। स्वस्थ किडनी के लिए व्यायाम भी बहुत जरूरी है। रोज सुबह व्यायाम करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और शरीर को एक्टिव भी रखता है। अगर किडनी को डिटॉक्स नहीं किया जाता है तो पथरी जैसी बीमारियां हो सकती हैं और भविष्य में किडनी फेलियर का कारण भी बन सकती हैं।
पेट के पास जमा चर्बी इन 3 गंभीर बीमारियों को दे सकती है न्योता, शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानें
किडनी को डिटॉक्स करने के लिए रोज सुबह कम से कम दो गिलास गुनगुना पानी पिएं और अगर आप इसमें नींबू डालकर पीते हैं तो यह और भी फायदेमंद हो सकता है। इससे विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाएंगे और किडनी स्वस्थ रहेगी।
इन फलों के कारण पत्तथर बन गई है किडनी, अभी से हो जाएं सावधान, वरना जा सकती है जान!
इन चीजों से रखें दूरी
किडनी की सेहत के लिए हेल्दी खाना बहुत जरूरी है। हालांकि, बेहतर होगा कि जंक फूड और ऐसे खाद्य पदार्थ कम खाएं जिन्हें पचने में समय लगता है। इसके साथ ही खाने में नमक भी काफी हद तक कम कर देना चाहिए। ज्यादा नमक खाने से किडनी में पथरी हो सकती है। ऑक्सालेट युक्त खाद्य पदार्थ भी कम मात्रा में खाने चाहिए। किडनी से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।