India News (इंडिया न्यूज), Liver Damage Symptoms in Urine: लिवर हमारे शरीर का एक ऐसा अहम अंग है, जो खून को साफ करने, विषैले तत्वों को बाहर निकालने, पाचन में सहायता करने और जरूरी प्रोटीन बनाने जैसे कई जरूरी कार्य करता है। लेकिन जब यह अंग सही से काम करना बंद करता है, तो शरीर में कई बदलाव दिखाई देने लगते हैं, जिनमें से सबसे पहले संकेत पेशाब के ज़रिए सामने आते हैं। इन संकेतों को अगर समय रहते समझ लिया जाए, तो गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

पेशाब का रंग बदलना

लिवर की गड़बड़ी का सबसे सामान्य और शुरुआती संकेत पेशाब के रंग में बदलाव है। अगर पेशाब का रंग सामान्य से ज्यादा गहरा पीला या भूरा हो जाए, तो यह लिवर के सही ढंग से कार्य न करने की ओर इशारा करता है। यह स्थिति विशेषकर तब देखी जाती है जब शरीर में बिलीरुबिन की मात्रा बढ़ जाती है, जो लिवर खराब होने का संकेत है।

कुंडली में जब शनि हो कमजोर और भूल से भी भूलकर नहीं करने चाहिए उस व्यक्ति को ये 7 काम, आखिरी वाला तो बन सकता है आपकी जान का दुश्मन भी!

पेशाब का झागदार होना

इसके अलावा, पेशाब का झागदार होना भी लिवर से जुड़ी समस्या को दर्शाता है। ऐसा तब होता है जब शरीर में प्रोटीन लीकेज हो रहा होता है, जो लिवर सिरोसिस या अन्य गंभीर लिवर रोगों की वजह से हो सकता है। यह लक्षण अगर लगातार बना रहे, तो तुरंत चिकित्सा सलाह लेनी चाहिए।

असामान्य दुर्गंध आना

पेशाब में असामान्य दुर्गंध आना भी लिवर के खराब होने का संकेत हो सकता है। जब लिवर टॉक्सिन्स को पूरी तरह से प्रोसेस नहीं कर पाता, तो वे किडनी के माध्यम से बाहर निकलते हैं, जिससे पेशाब में बदबू महसूस होती है।

पेशाब के दौरान जलन महसूस होना

पेशाब के दौरान जलन महसूस होना भी गंभीर संकेतों में एक है। यह स्थिति तब उत्पन्न होती है जब लिवर की खराबी के कारण शरीर में अमोनिया का स्तर बढ़ जाता है। अगर पेशाब में बार-बार जलन हो रही है, तो इसे अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है।

बार-बार पेशाब लगना

एक और गंभीर लक्षण है ये है कि, बार-बार पेशाब लगना लेकिन कम मात्रा में आना। यह लिवर से जुड़ी गंभीर समस्याओं की ओर इशारा कर सकता है, खासकर जब यह लक्षण लगातार बना रहे।

धीरे-धीरे बढ़ती है लीवर की बीमारी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, लिवर की बीमारी धीरे-धीरे बढ़ती है, लेकिन अगर इसे शुरुआती चरण में पहचानकर इलाज किया जाए तो यह पूरी तरह से नियंत्रित की जा सकती है। पेशाब में आए इन बदलावों को शरीर की चेतावनी के रूप में समझना चाहिए और किसी भी लक्षण के दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

फिर लौट आई बर्बादी, UP में कोरोना वायरस का दिखा कहर, इस जिले में मच गया हाहाकार! आज ही हो जाएं सावधान