India News (इंडिया न्यूज), Water in Liver Symptoms: लिवर हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंदरूनी ठोस अंग है। लिवर शरीर के लिए फैक्ट्री का काम करता है। लिवर हमारे शरीर में 500 से ज्यादा काम करता है। लिवर प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल, हार्मोन समेत कई जरूरी चीजें बनाता है जो शरीर के लिए जरूरी हैं। लिवर खाने में मौजूद हर तरह के जहर को निकालकर बाहर फेंक देता है। लिवर खुद की सफाई भी करता है। अगर लिवर खराब होने लगे तो हमारे पेट में जाने वाला खाना पच नहीं पाएगा।

जान को हो सकता है खतरा

इसलिए अगर लिवर खराब हो जाए तो जान को खतरा हो सकता है। लिवर की कई बीमारियां होती हैं। इन्हीं में से एक है जलोदर इस बीमारी में पेट में पानी भर जाता है। बीमारी गंभीर होने पर छाती और फेफड़ों में पानी या तरल पदार्थ पहुंचने लगता है। इस स्थिति में कुछ भी निगलना मुश्किल हो जाता है। सांस लेने में भी दिक्कत होती है।

जलोदर के शुरुआत में बहुत ही सामान्य लक्षण होते हैं, जिसके कारण लोग इसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं। आमतौर पर सबसे पहले कमज़ोरी और थकान दिखती है लेकिन जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, शरीर के कई हिस्सों में सूजन दिखाई देने लगती है। आइए जानते हैं कि लिवर में पानी जमा होने के क्या लक्षण होते हैं।

लिवर में पानी क्यों भरता है?

हॉपकिंस मेडिकल के अनुसार, जलोदर एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है। आमतौर पर जब लिवर में सिरोसिस नामक बीमारी होती है, तो लिवर में पानी भरने लगता है। सिरोसिस का मुख्य कारण अत्यधिक शराब का सेवन है। हालाँकि, कुछ हृदय संबंधी जटिलताएँ, मधुमेह में डायलिसिस, बहुत कम प्रोटीन और कुछ प्रकार के संक्रमण भी जलोदर का कारण बन सकते हैं।

खाने-पीने से खराब हो रही किडनी? जाने कैसे खतरा पैदा कर सकता है शरीर का ये सबसे ज्यादा नाजुक अंग!

पेट में पानी भरने के लक्षण

पेट में सूजन:  जलोदर के गंभीर होने पर पेट बड़ा होने लगता है. उसमें सूजन आने लगती है।

वजन बढ़ना: जलोदर में बिना आहार बढ़ाए ही वजन बढ़ जाता है. खास तौर पर पेट बहुत ज्यादा फूल जाता है।

पेट भरा हुआ महसूस होना:  जलोदर होने पर पेट हमेशा भरा हुआ और भारी महसूस होता है।

पेट से जुड़ी समस्याएं: चूंकि लीवर का पाचन से सीधा संबंध होता है। इसलिए जलोदर होने पर खाना ठीक से पच नहीं पाता. पेट में सूजन आ जाती है। उल्टी और जी मिचलाने की भी शिकायत होती है।

पैरों में सूजन:  जलोदर होने पर पैर के निचले हिस्से में सूजन आने लगती है। पेट पर भी सूजन देखी जाती है।

सांस लेने में दिक्कत: गंभीर मामलों में सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

बवासीर: जलोदर होने पर बवासीर भी हो जाती है। इससे काफी परेशानी होती है।

आंतों में चिपकने लगे हैं कीड़े, चूसने लगते हैं शरीर का खुन, दिखने लगते हैं शरीर में ये 6 गंभईर लक्षण!

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।