India News (इंडिया न्यूज), Liver Health Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर स्वास्थ्य संबंधी चेतावनियों पर ध्यान नहीं देते। इतना ही नहीं, अनियमित खान-पान से हम कई तरह की समस्याओं को न्योता देते हैं। ये गलत आदतें कई बार हमारे लिवर पर बुरा असर डालती हैं। लिवर से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो जाती हैं। हमारे अस्वस्थ खान-पान की आदतों के कारण लिवर खराब होने लगता है।

फैटी लिवर की समस्या आम

गलत खान-पान की वजह से लीवर में चर्बी जम जाती है, सूजन आ जाती है और लीवर में संक्रमण हो जाता है। ये सभी चीजें हमारे लीवर को नुकसान पहुंचाती हैं। आपको समझना होगा कि आपका लिवर किस तरह काम कर रहा है। अगर आपको खाना पचाने में परेशानी हो रही है, तो समझ लीजिए कि आपके लिवर में कुछ समस्या है। सांसों से बदबू आना, आंखों के नीचे काले धब्बे आना, लगातार पेट दर्द होना, खाना ठीक से न पचना, त्वचा पर सफेद धब्बे आना, पेशाब या मल का रंग गहरा होना जैसी समस्याओं को लिवर की समस्याओं से जोड़कर देखते हैं।

लिवर में जमा होती है चर्बी

इन समस्याओं के अलावा व्यक्ति के खराब पाचन तंत्र के कारण भी लिवर में चर्बी जमा होती है, जिससे लिवर खराब होने लगता है। कई बार लिवर में समस्या होने पर त्वचा पर सफेद धब्बे पड़ने लगते हैं, जिसे “लिवर स्पॉट” भी कहते हैं। अगर हमारा लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो सांसों से बदबू भी आने लगती है।

किस स्टेज तक लिवर खराब है

उन्होंने इसकी रोकथाम और उपचार के बारे में बताया, लिवर की बीमारी में सबसे महत्वपूर्ण बात है इसकी समय रहते पहचान। जब तक यह पता न चल जाए कि लिवर किस स्टेज तक खराब है, या फैटी है, तब तक दवाइयां न लेने की सलाह दी जाती है। जब तक लिवर की बीमारी का पता न चल जाए, तब तक इससे जुड़ी बीमारियों का इलाज करने से थोड़े समय के लिए आराम मिल सकता है, लेकिन मरीज पूरी तरह ठीक नहीं होता। डॉक्टर लिवर की स्थिति जानने के बाद ही दवाइयां देते हैं।

सड़ने लगी है किडनी, कोने-कोने में जम गया है मैल? अनहोनी होने पहले हो जाएं सावधान, वरना होगा ऐसा हाल!

घरेलू नुस्खों से ठीक होने लगता है

इससे जुड़े इलाज के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर लिवर सिरोसिस तक नहीं पहुंचा है तो घरेलू नुस्खों से ठीक होने लगता है। इसके लिए कॉफी पाउडर बहुत अच्छा उपाय है। अगर कॉफी को दूध और चीनी के बिना लिया जाए तो यह हमारे लिवर से फैट को हटाने और उसे स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभाती है।

हल्दी का कमाल आपको हैरान कर देगा

हल्दी में भी कई ऐसे तत्व होते हैं जो हमारे लिवर को ठीक करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। हल्दी हेपेटाइटिस बी और सी के कारण होने वाले वायरस को बढ़ने से रोकती है।

तली हुई चीजों से दूर रहने के उपाय

इसके अलावा जिन लोगों को फैटी लिवर ग्रेड टू है वे एप्पल साइडर विनेगर को शहद में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इससे काफी राहत मिलती है। साथ ही आंवला, पपीता, आम जैसे फल भी विटामिन से भरपूर होते हैं। अगर लोग तला हुआ खाना खाना बंद कर दें और सादा खाना खाना शुरू कर दें तो लिवर की समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।

सालों से आंतों में जमी गंदगी ने घेर लिया है आपको? शुरू कर दें इन 3 चीजों का खान-पान, बच जाएगी जान!

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।