India News (इंडिया न्यूज), Sympotomps of Fatty Liver: लिवर में फैट होना सामान्य बात है। लेकिन अगर यह फैट बढ़ने लगे तो लिवर में सूजन बढ़ने लगती है। मौजूदा समय में खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोगों में फैटी लिवर की समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में लिवर में सूजन और घाव होने का खतरा बढ़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लिवर में सूजन की वजह से मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ऐसे में अगर आप भी लिवर में सूजन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो फैटी लिवर टेस्ट जरूर करवाएं। हालांकि, यहां हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपके लिवर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर भी लीवर की सूजन को कम करने में बहुत फायदेमंद है। एप्पल साइडर विनेगर आपके लीवर को डिटॉक्सीफाई कर सकता है। जब लीवर डिटॉक्स होता है, तो शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। 1 गिलास गर्म पानी में 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और इसे रोजाना पिएं। इस पानी को नियमित रूप से पीने से लीवर की सूजन कम हो सकती है।
नींबू है फायदेमंद
विटामिन सी का पावरहाउस कहे जाने वाला नींबू लिवर की सूजन को कम करने के लिए भी फायदेमंद है। नींबू लिवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को रोकता है। अपनी डाइट में नींबू पानी को जरूर शामिल करें।
हल्दी
हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल तत्व होते हैं। हल्दी में बायोएक्टिव कंपाउंड करक्यूमिन पर्याप्त मात्रा में होता है, जो सूजन की समस्या से निजात दिला सकता है। पानी में एक चुटकी हल्दी उबालकर पीने से लिवर की सूजन को कम किया जा सकता है।
ग्रीन टी
फैटी लिवर हो या सूजन, ग्रीन टी इन दोनों समस्याओं में फायदेमंद है। आप कैटेचिन से भरपूर ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। यह शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है, जो लिवर की समस्याओं से निजात दिला सकता है। दिन में दो बार ग्रीन टी पीने से लिवर को फायदा होता है।
Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।