India News (इंडिया न्यूज़),Mustard Oil-Camphor Benefits: सरसों के तेल का इस्तेमाल आमतौर पर खाना बनाने में किया जाता है। इसके अलावा इसे त्वचा और बालों के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। पर क्या आप जानते हैं सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने के फायदे? आपको बता दें कि आयुर्वेद में सरसों के तेल और कपूर के मिश्रण का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है।

सरसों के तेल में विटामिन, फैटी एसिड, एंटी-बैक्टीरियल एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। वहीं कपूर में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह मिश्रण शरीर, त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

सरसों के तेल में कपूर के फायदे

जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत

सरसों के तेल और कपूर का मिश्रण जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाने में बहुत कारगर है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह दर्द और जलन से भी राहत दिलाता है। सरसों के तेल में कपूर मिलाकर मालिश करने से गठिया, मांसपेशियों में खिंचाव और अन्य शारीरिक दर्द से राहत मिलती है।

सर्दी और खांसी से राहत

सरसों का तेल और कपूर सर्दी और बंद नाक से राहत दिलाने में मदद करता है। सरसों का तेल शरीर में गर्मी पैदा करता है, जिससे सर्दी और खांसी से राहत मिलती है। यह बंद नाक और छाती की जकड़न को दूर करने में भी फायदेमंद है। अगर आप सर्दी और खांसी से पीड़ित हैं, तो सरसों के तेल में कपूर मिलाकर गर्म करें। अब इसे अपनी छाती और पीठ पर लगाएं। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

त्वचा को स्वस्थ बनाता है

सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से त्वचा अंदर से साफ होती है। ऐसा करने से त्वचा पर होने वाले मुंहासे, खुजली, जलन और फंगल इंफेक्शन से राहत मिलती है। साथ ही त्वचा की चमक भी बढ़ती है।

पीठ और कमर दर्द से राहत

अगर आप अक्सर पीठ और कमर दर्द से परेशान रहते हैं तो आप सरसों के तेल और कपूर को मिलाकर मसाज कर सकते हैं। इन दोनों चीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पीठ और कमर दर्द और सूजन से राहत दिला सकते हैं। इसके इस्तेमाल से शरीर में होने वाली ऐंठन से भी राहत मिल सकती है।

रात में बस चबाओ ये एक चीज़ भूल जाओगे शिलाजीत, शरीर बन जाएगा फौलादी, देसी नुस्खा देगा नया जोश!

कितने साल जिएंगे आप? जवाब छुपा है आपके शरीर के इस अंग में, बस एक मिनट में खुद जान लेंगे अपनी उम्र का राज!