India News (इंडिया न्यूज),Holi 2025:होली एक ऐसा त्यौहार है जो गुजिया के बिना अधूरा माना जाता है। गुजिया बनाने के लिए मावा, मैदा, घी, ड्राई फ्रूट्स और चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। डीप फ्राई करने की वजह से इसमें फैट और कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। इस वजह से डाइटिंग करने वाले लोग गुजिया खाने से बचते हैं। लेकिन आप कुछ टिप्स को फॉलो करके हेल्दी गुजिया बना सकते हैं।

अगर आप घर पर गुजिया बनाने की सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको हेल्दी गुजिया बनाने के कुछ आसान और कारगर तरीके बताएंगे, जिसके जरिए आप स्वाद और सेहत दोनों का संतुलन बनाए रख सकते हैं।

हेल्दी गुजिया बनाने के लिए टिप्स

  • गुजिया बनाने के लिए मैदा का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसे हेल्दी बनाने के लिए आप गेहूं या ओट्स के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। गेहूं के आटे में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है और यह पचने में भी आसान होता है। ओट्स के आटे में वजन घटाने में मदद मिलती है और इसमें फाइबर भी ज्यादा होता है, जो पाचन तंत्र के लिए अच्छा होता है
  • आमतौर पर गुजिया बनाने के लिए बहुत सारा घी डाला जाता है, जिससे कैलोरी बढ़ जाती है। आप चाहें तो ऑलिव ऑयल या नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • गुजिया में चीनी का इस्तेमाल होता है, जिसे हेल्दी ऑप्शन नहीं माना जाता। ऐसे में आप नेचुरल स्वीटनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो चीनी की जगह गुड़, स्टीविया या नारियल चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • मावा गुजिया का स्वाद बदल देता है। इसके बिना गुजिया अधूरी है। बाजार से मावा खरीदने की बजाय इसे घर पर ही बनाएं। इसमें थोड़ा समय लगेगा लेकिन सेहत के लिए यह अच्छा ऑप्शन है।
  • अगर आपको तेल में तला हुआ खाना पसंद नहीं है, तो ओवन में गुजिया बेक करके देखें। ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें और फिर गुजिया को 10-15 मिनट तक बेक करें। इस तरीके से गुजिया हल्की, कुरकुरी और कम कैलोरी वाली बनती हैं।

जमकर उड़े रंग-गुलाल…’AMU में छात्रों-छात्राओं ने जमकर खेली खोली, कट्टरपंथियों की एक ना चली!

हरियाणा सरकार कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के इतने पदों पर करने जा रही भर्ती, महिपाल ढांडा ने विधानसभा के बजट सत्र में दी जानकारी