India News (इंडिया न्यूज),Piles Home Remedies: लंबे समय तक कब्ज की शिकायत रहने पर व्यक्ति के गुदा की नसें सूज जाती हैं, जो बाद में बवासीर की समस्या बन जाती है। बवासीर खराब खान-पान और जीवनशैली से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है, जो बहुत दर्दनाक होती है। इस समस्या में व्यक्ति के गुदा के आसपास मस्से निकल आते हैं, जो दर्द का कारण बनते हैं और कई बार इनमें से खून भी निकलने लगता है। ऐसा होने पर व्यक्ति को उठने-बैठने में भी काफी परेशानी होती है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को बवासीर के साथ मस्से हो गए हैं, तो वह बवासीर के मस्सों को सुखाने के लिए इन घरेलू उपायों में से कुछ आजमा सकता है।

बवासीर के मस्सों को सुखाने के प्राकृतिक उपाय

गर्म पानी से सिंकाई

बवासीर के मस्सों को सुखाने और सूजन को कम करने के लिए गर्म पानी से सिंकाई एक अच्छा उपाय है। सिंकाई के लिए आप डॉक्टर से पानी में डालने की दवा भी ले सकते हैं। इसे पानी में मिलाकर उस पानी में बैठने से बवासीर के मस्से जल्द ही सूखने लगते हैं।

गुदा पर एलोवेरा लगाएं

बायोमेड रिसर्च इंटरनेशनल में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, एलोवेरा घाव भरने के लिए एक कारगर उपाय है। एलोवेरा में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मस्सों की सूजन को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।

बर्फ से सिकाई

बर्फ से सिकाई भी बवासीर की सूजन को कम करके मस्सों को सुखाने में मदद कर सकती है। इस उपाय को आजमाने के लिए दिन में 2-3 बार गुदा के आसपास के मस्सों पर बर्फ की सिकाई करें।

हड्डियों का दुश्मन! खाने-पीने की ये 5 चीजें चूस लेंगी सारा कैल्शियम, बना देंगी शरीर को खोखला, बचना है तो अभी जान लें

नारियल का तेल

नारियल का तेल एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो बवासीर के लक्षणों में भी लाभ पहुंचाता है। नारियल का तेल लगाने से बवासीर के मस्सों में जलन और सूजन कम हो सकती है। इतना ही नहीं, यह गुदा के आसपास के क्षेत्र में खरोंच की संभावना को भी कम करने में मदद कर सकता है।

मूली का जूस

मूली का जूस आपको बवासीर में राहत दिलाने का काम कर सकता है। इस उपाय को आजमाने के लिए एक मूली को कद्दूकस करके उसे साफ कपड़े में बांध लें और निचोड़ लें। लगभग 5 मिनट तक निचोड़ने के बाद जो भी रस निकले उसे स्टोर कर लें। अब दोपहर के भोजन के बाद इस जूस का एक छोटा कप पिएं। ऐसा करने से आपके लिवर और पेट के अंगों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और साथ ही बवासीर की समस्या भी दूर होगी।

कहीं सड़ तो नही रही आपकी भी किडनी, रात में दिखने लगते हैं ये 5 संकेत, न करें नजरअंदाज वरना बढ़ सकता है खतरा!