India News (इंडिया न्यूज), Poisonous Summer Fruits: गर्मियों का मौसम आ गया है। इस मौसम में कई तरह के फलों का सेवन किया जाता है। गर्मियां जैसे ही आती हैं बाजार में भी कई सारे रंग-बिरंगे फल बिकने लगते हैं उन्हें देखते ही खरीदने का मन होने लगता है। लेकिन अब संभल जाइये क्योंकि बाजार में आपको कई ऐसे फल भी मिलेंगे जिनको देखते ही खरीदने का मन होने लगता है लेकिन, लेकिन जितने ये फल खाने में स्वाद लगते हैं उससे कहीं ज्यादा ये आपकी सेहत को खराब कर सकते हैं। इन फलों में भारी मात्रा में प्राकृतिक जहर या टॉक्सिन पाया जाता है जिससे आपकी सेहत को भारी खतरा हो सकता है। बात इस हद तक बिगड़ सकती है कि, आपकी जान भी जा सकती है। हम आपको ऐसे फलों के बारे बताएंगे जिन्हें गर्मियों में खाने से आपके शरीर में कई जहरीली बीमारियां पैदा हो सकती है।
लीची
गर्मियों में मिलने वाले सबसे लोकप्रिय फलों में से एक लीची है। लेकिन खाली पेट लीची खाना खासकर बच्चों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसमें हाइपोग्लाइसीन नामक जहरीला तत्व होता है, जो शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा को अचानक कम कर देता है। इससे बेहोशी, सदमा और गंभीर मामलों में मौत भी हो सकती है।
ये ठंडा-ठंडा शरबत स्वाद के साथ देगा हाई प्रोटीन, हीट स्ट्रोक से मिल जाएगा परमानेंट छुटकार!
एकी फल
अगर न पका हो तो जहर एकी फल जमैका का राष्ट्रीय फल है, लेकिन अगर इसे बिना पकाए खा लिया जाए तो इसमें मौजूद हाइपोग्लाइसीन ए और बी शरीर में जहर की तरह काम करते हैं। इससे उल्टी, बेहोशी और यहां तक कि मौत भी हो सकती है।
स्टार फ्रूट
स्टार फ्रूट दिखने में खूबसूरत और स्वाद में खट्टा-मीठा होता है, लेकिन किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए यह खतरनाक हो सकता है। इसमें एक ऐसा तत्व होता है जो तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है और मानसिक समस्याओं का कारण बन सकता है। स्वस्थ लोगों के लिए यह बहुत हानिकारक नहीं है, लेकिन कमजोर किडनी वाले लोगों को इससे बचना चाहिए।
सेब-चेरी
सेब और चेरी के बीजों में एमिग्डालिन नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर में जाने पर साइनाइड में बदल जाता है। यह जहर शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए इन फलों को खाते समय इनके बीज हमेशा निकाल दें, खासकर बच्चों को देते समय।
डेथ एप्पल
यह फल कैरिबियन और मध्य अमेरिका के तटीय इलाकों में पाया जाता है। इसका नाम ही बताता है कि यह कितना खतरनाक है। इसके फल, पत्ते और छाल सभी में जहरीले तत्व होते हैं। इसे खाने से त्वचा में जलन, छाले और गले में खराश, उल्टी और यहां तक कि मौत भी हो सकती है। इसके पेड़ के नीचे खड़ा होना भी खतरनाक हो सकता है, खासकर बारिश के दौरान।
चीकू
चीकू को आमतौर पर मीठा और फायदेमंद फल माना जाता है, लेकिन इसका कच्चा रूप सेहत के लिए अच्छा नहीं है। इसमें लेटेक्स और सैपोनिन नामक तत्व होते हैं जो पेट में जाने के बाद जलन, उल्टी और एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।
पैंगियम एड्यूल
ये फ्रूट बाहर की साइड से नारियल की तरह होता है पर इसके बीज में हाइड्रोजन साइनाइड पाया जाता है। जो एक जानलेवा जहर होता है। यदि आप इस फल को खाते हैं तो उससे पहले इसे कई दिनों तक भिगो कर रखें, उबाल लें और सुखा लें उसके बाद ही इसका सेवन करें, यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपकी जान को खतरे हो सकता है।
Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।