India News (इंडिया न्यूज),Powerful Benefits for Men: पुरुषों को अक्सर स्टेमिना से लेकर बिस्तर से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं के समाधान के लिए पुरुषों को अक्सर समय नहीं मिल पाता। लेकिन सिर्फ 1 पत्ता इन सभी कमजोरियों को दूर कर सकता है। आयुर्वेद के दावे पर यकीन करें तो सिर्फ इस 1 पत्ते से 300 तरह की बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। इस पत्ते का नाम है मोरिंगा। मोरिंगा यानी सहजन का पत्ता। यकीन मानिए, पुरुषों के लिए मोरिंगा का पत्ता किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस पर कई टेस्ट ट्यूब स्टडी भी हो चुकी हैं, जिनके नतीजे भी अच्छे रहे हैं। यहां पुरुषों के लिए मोरिंगा के चार चमत्कारी फायदे बताए जा रहे हैं।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन

हेल्थ लाइन की रिपोर्ट के अनुसार, इरेक्टाइल डिसफंक्शन से पीड़ित पुरुषों के लिए मोरिंगा के पत्ते किसी रामबाण से कम नहीं हैं। इरेक्टाइल डिसफंक्शन एक ऐसी बीमारी है जिसमें पुरुषों का प्राइवेट पार्ट नसों की कमजोरी के कारण ढीला पड़ने लगता है, जिसके कारण वह अपने पार्टनर के साथ सेक्स करने में असमर्थ हो जाता है या फिर उसे ऐसा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसका कारण यह है कि उस अंग तक रक्त ठीक से नहीं पहुंच पाता है। अगर आप कुछ दिनों तक मोरिंगा का सेवन करते हैं, तो यह बीमारी ठीक हो सकती है। मोरिंगा के पत्तों और बीजों में पॉलीफेनॉल नामक रसायन होता है। यह रसायन इरेक्टाइल डिसफंक्शन के लिए जिम्मेदार एंजाइम को निकलने से रोकता है और नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को कम करके वहां रक्त प्रवाह को बढ़ाता है।

प्रजनन क्षमता बढ़ाने में मददगार

मोरिंगा के पत्तों का सेवन करने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता भी बढ़ती है। आंकड़ों के मुताबिक, 40 फीसदी पुरुष बांझपन के शिकार हैं। इसमें शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता में कमी आ जाती है। मोरिंगा के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ऑक्सीडेटिव डैमेज को कम करते हैं। इससे शुक्राणुओं में डीएनए डैमेज नहीं होता। कुछ दिनों तक मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से शुक्राणुओं की संख्या बढ़ती है और यौन क्षमता भी बढ़ती है।

प्रोस्टेट की समस्या कम होती है

मोरिंगा के पत्तों का सेवन करने से पुरुषों में प्रोस्टेट की समस्या भी ठीक हो सकती है। मोरिंगा के पत्तों में ग्लूकोसाइनोलेट्स यौगिक पाए जाते हैं, जिनमें कैंसर रोधी गुण भी होते हैं। टेस्ट ट्यूब अध्ययनों में पाया गया है कि ग्लूकोसाइनोलेट्स पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं। प्रोस्टेट बढ़ने की ज्यादातर समस्या पुरुषों में 50 साल के बाद होती है। मोरिंगा के पत्तों से इस वृद्धि को रोका जा सकता है।

इस तेल तो लगातार 7 दिन लगा लीजिये आप, लहलहा उठेंगे काले-घने बाल, बस ऐसे करना होगा इसका इस्तेमाल!

Uric Acid को कच्चा चबा जाती है ये 5 सस्ती सी मिलने वाली चीजें, आजतक अपना असर दिखाने से नहीं चूंकी है कभी